बरौली में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, 182 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं की भारी भागीदारी

गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी चल रही समृद्धि यात्रा के क्रम में गोपालगंज जिले के बरौली स्थित उच्चतर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भीड़ में महिलाओं की उपस्थिति सबसे अधिक रही लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं और मात्र 10 प्रतिशत पुरुष मौजूद थे। बड़ी संख्या में आईं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

CM नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए RJD और लालू प्रसाद यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू प्रसाद यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन लोगों के शासनकाल में बिहार में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ। वहां सिर्फ परिवारवाद था कभी खुद को, तो कभी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर राज किया जाता था। हमारे शासन में बिहार निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इस विकास से गोपालगंज भी अछूता नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले को बड़ी सौगात देते हुए करीब 182 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 134 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया।

CM Nitish Gopalganj 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ कार्यक्रम में मंच पर कई जनप्रतिनिधि और मंत्री भी मौजूद रहे

कार्यक्रम में मंच पर कई जनप्रतिनिधि और मंत्री भी मौजूद रहे, जिनमें कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय (पप्पू पांडे), सदर विधायक सुभाष सिंह, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बरौली के विधायक मनजीत सिंह, सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिला पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार रखा था।

CM Nitish Gopalganj 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में गोपालगंज जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गोपालगंज जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गोपालगंज जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सारण तटबंध के किमी 80.00 से किमी 152.00 के बीच तथा संलग्न छरकियों पर उच्चीकरण, सुदृढीकरण, सुरक्षात्मक कार्य तथा शीर्ष पर कालीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

CM Nitish Gopalganj 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रगति यात्रा अंतर्गत गोपालगंज जिले में थावे मंदिर परिसर के मुख्य संपर्क पथ, आंतरिक पथ का निर्माण एवं गोपालगंज जिला में आरओबी एवं पुल/पुलिया सहित मीरगंज बाईपास का निर्माण कार्य, कटैया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल को विजयीपुर-देवरिया सड़क से जोड़ने हेतु बाइपास सड़क का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों को ठीक ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराए। इन कामों को पूरा हो जाने से लोगों को सहूलियत होगी।

CM Nitish Gopalganj 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के तहत सिस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना हेतु 40 प्रतिशत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक लाभुक को प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने सारण तटबंध के निकट किसान मेला सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी-2026 में जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग एवं गन्ना उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के तहत सिस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना हेतु 40 प्रतिशत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक लाभुक को प्रदान किया।

CM Nitish Gopalganj 5 22Scope News

CM नीतीश ने प्रखंड मुख्यालय बरौली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का मुआयना किया

मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय बरौली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक/चाबी/स्वीकृति पत्र प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा स्वयं सहायता संगठन के रूप में की गई अनोखी पहल से हम सभी के जीवन स्तर में काफी बेहतरी आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रारंभिक तौर पर प्राप्त की गई 10 हजार रुपए की राशि से हम सभी जीविका दीदियों की रोजगार के प्रति रुचि बढ़ी है। इससे हमें फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। बिहार की प्रगति में आपका योगदान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसी तरह काम करते रहिए। सरकार आपके साथ है। जीवन में कभी चिंतित नहीं होना चाहिए, हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहना चाहिए।

CM Nitish Gopalganj 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय के परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन के प्रगति कार्य का जायजा लिया व अधिकारियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय, बरौली के प्रांगण में रिमोट के माध्यम से कुल 316 करोड़ रुपए की लागत से 40 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जिसमें 181 करोड़ रुपए की लागत से 33 योजनाओं का शिलान्यास और 135 करोड़ रुपए की लागत से सात योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय के परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन के प्रगति कार्य का जायजा लिया एवं अधिकारियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डेंटल ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर व जनरल वार्ड आदि का जायजा लिया।

CM Nitish Gopalganj 7 22Scope News

CM Nitish Gopalganj 8 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधायक मंजीत कुमार सिंह, विधायक सुभाष सिंह, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व विधायक मोहम्मद नेमतुल्ला, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक निलेश रामचंद्र देवरे, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

CM Nitish Gopalganj 9 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी व शिवहर जिले को दी बड़ी सौगात, विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!