शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे CM, दी श्रद्धांजलि और परिजनों को…

मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के सारण जिला स्थित उनके पैतृक गांव जाकर दी श्रद्धांजलि, शहीद के परिजन को 50 लाख रूपये सम्मान राशि का सौंपा चेक

सारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा एवं अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी। CM CM CM CM CM

2 23 22Scope News

शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर तक ग्रामीण पथ का नामकरण किया जायेगा। जलाल-बसंत पंचायत में गाँव के प्रवेश स्थल पर शहीद द्वार का निर्माण कराया जायेगा। नारायणपुर गाँव में एक नये स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर एक स्मारक का भी निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान, प्रौवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सारण प्रमण्डल के आयुक्त गोपाल मीणा, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण जिला के जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के भाई मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद असलम तथा पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा सहित उनके परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पीएम मोदी अचानक पहुंचे पंजाब के आदमपुर एयरबेस, पाकिस्तान को दिया ये संदेश

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...