CM नीतीश को लेकर हम पार्टी के नेताओं ने किया बुद्धि शुद्धि हवन

गोपालगंज : बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को सीएम नीतीश कुमार के द्वारा बोले जाने से नाराज हम कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार के सुबुद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उसके बाद बुद्धि सुद्ध हवन किया गया। हम कार्यकर्ताओं ने गायत्री मन्दिर में बुद्धि शुद्धि हवन किया। शहर के गायत्री मन्दिर में आज शुक्रवार को हम नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा सीएम नीतीश कुमार के बुद्धि सुद्ध हेतु हवन यज्ञ किया गया।

हम जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पहले महिलाओं को अपमानित करने का प्रयास किया गया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को विधानसभा में सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया गया। उससे लगता है उनका मतिभ्रष्ट हो गया है। उनके बुद्धि सुद्धि के लिए पूजा व हवन किया गया। मुख्यमंत्री बिहार की जनता से माफी मांगे व इस्तीफा दें।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...