प्रगति यात्रा के दौरान आज मोतिहारी में रहेंगे CM, चंपारणवासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

मोतिहारी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। कल सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण के बेतिया से हुई थी। आज यानी 24 दिसंबर को वह पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रहेंगे और शाम को पटना पहुंच जाएंगे। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार 10.55 में पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के सुन्दरापुर पंचायत पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार चंपारणवासियों को लगभग 300 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। सुंदरापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के भवन, खेल मैदान, तालाब का कुआं का जीर्णोद्धार, कचरा डंपिंग और मनरेगा पार्क सहित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम सुगौली प्रखंड के सुगाव पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, तालाब का जोर्णोधार और मंदिर की चारदीवारी के साथ-साथ कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सीएम सुगांव से सड़क मार्ग के द्वारा कचहरी कचहरी गुमटी पर बने आरोबी का उद्घाटन करेंगे। फिर मजुराहा में धनौती नदी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे से सीएम जिला समाहरणालय में जिले के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान चंपारणवासियों को करोड़ रुपए की योजना की सौगात देंगे और इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। तमाम लोग मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के सुंदरापुर पंचायत पहुंचेंगे जहां उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बने खेल मैदान, तालाब का जीर्णोद्धार और कुआं का जीर्णोद्धार के साथ-साथ कचरा डंपिंग का उद्घाटन करेंगे और जीविका दीदियों के के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदियों से बात भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता से लेकर नेता और छात्र भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

CM Motihari 2 22Scope News

CM Motihari 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के पहले दिन CM ने पश्चिम चंपारण को दी 752 करोड़ की सौगात, लिया विकास कार्यों का जायजा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...