सीएम ने मकर संक्रांति और प्रकृति परब टुसू की दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति और प्रकृति परब टुसू की राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति, उन्नति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रकृति परब टुसू की सभी को बधाई देते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि प्रकृति की उपासना और नारी शक्ति के स्वाभिमान का त्योहार टुसू परब आप सभी को सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.

देश भर में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर उत्साह

देश भर में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर उत्साह है. श्रद्धा और भक्तिभाव के इस पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. मकर संक्रांति को पोंगल, खिचड़ी, माघी, उत्तरायण आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है. मकर संक्रांति का त्योहार रविवार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा.

makar sankarnti 22Scope News

पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. जब सूर्य की गति दक्षिण की ओर से उत्तर की ओर होती है तो उसे उत्तरायण और जब उत्तर की ओर से दक्षिण की ओर होती है तो उसे दक्षिणायण कहा जाता है. शास्त्रों में सूर्य उत्तरायण काल को बहुत ही शुभ माना गया है. सूर्य जब मकर, कुंभ, वृष, मीन, मेष और मिथुन राशि में होते हैं, तब उसे उत्तरायण कहा जाता है.

झारखंड में टुसू पर्व का उत्साह

वहीं झारखंड में मकर सक्रांति के साथ-साथ इस दिन प्रकृति परब टुसू भी मनाया जाता है. झारखंड में इस पर्व का खास महत्व है, इस पर्व को सर्दी में फसल काटने के बाद मनाया जाता है. बता दें कि टुसू का शाब्दिक अर्थ कुंवारी है. इस त्योहार के पीछे कई मान्यतांए और कहानी है.

tusu 22Scope News

पीढ़ियों से चली आ रही पर्व मनाने की परंपरा

झारखंड में ज्यादातर त्योहार प्रकृति से जुड़े होते हैं. इस पर्व के संदर्भ में हालांकि ज्यादा लिखित दस्तावेज तो मौजूद नहीं है, लेकिन पीढ़ियों से जो कहानी और परंपरा चली आ रही है वही इस पर्व का बड़ा आधार है. कूड़मी, आदिवासी समुदाय द्वारा इस त्योहार के दिन अपने नाच-गानों और मकर संक्रांति पर सुबह नदी में स्नान कर उगते सूरज की प्रार्थना करके टुसू की पूजा की करते हैं. इस त्योहार के साथ ही साल की नयी शुरुआत और बेहतरी की कामना की जाती है.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...