CM Yogi ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटना को अयोध्या-संभल जैसा बताया

डिजीटल डेस्क : CM Yogi ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटना को अयोध्या-संभल जैसा बताया। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसक हमलों की घटनाओं पर कई दिनों तक की अपनी खामोशी गुरूवार को तोड़ी।

अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार की घटनाओं का जिक्र किया। CM Yogi ने उसी क्रम में संभल में गत दिनों हुई हिंसा में शामिल रहे उपद्रवियों का भी खुलकर उल्लेख किया।

बांग्लादेश, संभल-अयोध्या हिंसा में शामिल तत्वों के DNA एक

CM Yogi आदित्यनाथ ने अयोध्या मे रामायण मेले का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन के दौरान देश और दुनिया में छाए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर आए।

CM Yogi ने कहा कि – ‘याद कीजिए…500 साल पहले, बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था? संभल में भी वही हुआ और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और उनका DNA एक ही है। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी तैयार बैठे हैं’।

अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi बोले –सामाजिक एकता को तोड़ने का इंतजाम रखे हैं हिंसा करने वाले

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि –‘…अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

…उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है। ये बातें करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी विदेशों में संपत्ति है। अगर यहां कोई संकट आया, तो वे भाग जाएंगे। दूसरों को मरने के लिए यहीं छोड़ देंगे।… आज समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं’।

अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi बोले – हर समस्या का समाधान है अयोध्या, जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं

गुरुवार को अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन पर अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…आज 500 साल बाद प्रभु राम मंदिर में विराजमान हैं। आयोजन अयोध्या में था लेकिन उत्सव पूरे विश्व में।

अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या के रामायण मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ

…दुनिया की हर समस्या का समाधान अयोध्या है। ये राग, द्वेष से मुक्त है। जब तक आस्था है तब तक भारत का बाल बाका नहीं होगा।

…आस्था रहेगी तो भारत बना रहेगा. जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...