वाराणसी: CM Yogi ने दिया नया नारा – देश देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित…। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने अब एक नया नारा दिया है। शनिवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम में CM Yogi ने कहा कि – देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित।
अपने नए नारे से शनिवार को CM Yogi आदित्यनाथ फिर से सुर्खियों में हैं। इससे पहले CM Yogi ने बंटेंगे तो कटेंगे नारा दिया था। उसका संपन्न हुए झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जमकर इस्तेमाल किया गया था और जहां-जहां इस नारे के साथ CM Yogi ने सभा की, वहां के एनडीए प्रत्याशी जीते थे।
CM Yogi ने नए नारे में जोड़ा – धर्म सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित…
यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ के नए नारे को बांग्लादेश के ताजा प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। नए नारे में CM Yogi ने पंच लाइन के साथ कुछ अहम बातें और भी जोड़ी हैं। CM Yogi ने मूल रूप से नए नारे में धर्म और धर्मावलंबियों के सुरक्षा को समग्र रूप में समाहित किया है।
CM Yogi ने शनिवार को कहा कि – ‘अगर हमारा देश सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित है। …अगर हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं’।

CM Yogi बोले – मत और मजहब से ऊपर उठकर करें हर काम देश के नाम
CM Yogi आदित्यनाथ इतने पर ही नहीं रुके। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालात पर एक दिन पहले ही लखनऊ में CM Yogi ने वहां अल्पसंख्य हिंदू दलितों के नरसंहार का जिक्र करते हुए चिंता जाहिर की थी और देश विभाजन को जिम्मेवारों को उसका कसूरवार बताया था।
शनिवार को वाराणसी में CM Yogi ने कहा कि – ‘हमारा देश सुरक्षित है तो हमारा धर्म भी सुरक्षित है। इस बात को समझना होगा।
… इसलिए कोई भी काम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर, समाज से ऊपर उठकर, मत और मजहब से ऊपर उठकर सनातन धर्म के मूल्यों के अनुरूप करना होगा।
…अपना हर कार्य देश के नाम करना चाहिए जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है’।

बोले CM Yogi – संत और योगी देश की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता…

काशी के स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुए CM Yogi आदित्यनाथ
इससे पहले CM Yogi आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग संत-समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए। वहां 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर CM Yogi ने कहा कि – ‘विहंगम योग संत-समाज दिव्य और भव्य मंदिर बनाकर कोटि-कोटि श्रद्धालुजन को भारत की योग-परंपरा और आध्यात्मिक धारा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है।
…इस पुण्य अवसर पर सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की स्मृतियों को नमन एवं जन-जागरण के इस वृहद अभियान के लिए विहंगम योग संत-समाज तथा इससे जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजन का हार्दिक अभिनंदन है।जब हम सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की चर्चा करते हैं, तो उन्होंने एक आध्यात्मिक अभियान को आगे बढ़ाया है’।


















