मिशन मोड में CM Yogi : सांसदों – विधायकों से बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए 15 दिनों में मांगे प्रस्ताव, तुरंत मिलेगा पैसा

लखनऊ : मिशन मोड में CM Yogi – सांसदों – विधायकों से 15 दिनों मांगा सड़कों संबंधी प्रस्ताव, तुरंत मिलेगा पैसा। उत्तर प्रदेश में मजरे से लेकर हर ग्राम पंचायत, कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए CM Yogi आदित्यनाथ मिशन मोड में आ गए हैं।

CM Yogi ने सभी सांसदों, विधायकों से अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, अथवा पुल-पुलिया के निर्माण और पुराने की मरम्मत के लिए अगले 15 दिन में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

CM Yogi ने कहा कि जिन जिलों में बाईपास मार्ग नहीं है, वहां के  जनप्रतिनिधि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार करें।

मात्र 250 लोगों की आबादी वाले मजरे को भी मिलेगी पक्की सड़क

CM Yogi ने कहा कि हर जिले में, गांव हो या नगरीय क्षेत्र, सड़कें अच्छी होनी चाहिए, इसके लिए सांसद और विधायकगण को भी प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि –‘सड़कों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि गण अपने जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में कोर कमेटी के साथ बातचीत करके जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करें। शासन स्तर से तत्काल निर्णय होगा।

…इसी क्रम में एक खास बात और कि अगर किसी मजरे में मात्र 250 लोगों की आबादी है तो भी वहां पक्की सड़क की सुविधा मिलनी चाहिए। इसे भी सुनिश्चित कराएं’।

10 अक्टूबर तक यूपी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का टाइमलाइन किया तय

CM Yogi आदित्यनाथ ने वर्तमान में जारी सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति के प्रदेशव्यापी अभियान को पहले चरण में 10 अक्टूबर तक सम्पन्न करने को कहा है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘भारी वाहनों की ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ‘जीरो पॉइंट’ पर सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी एक्टिव रहें। सड़क पर सामान्य आवागमन बाधित कर जांच करने की बजाए, जहां से वाहन चलना प्रारंभ किया है, वहीं कार्यवाही करें।

जहां कहीं भी नई सड़क की जरूरत हो, पुराने की मरम्मत करानी हो, सेतु निर्माण, रिंग रोड, बाईपास, प्रमुख व अन्य जिला मार्ग अथवा सर्विस लेन आदि की आवश्यकता हो, जनप्रतिनिधिगण प्रस्ताव भेजें’।

File photo
File photo

इंटर-स्टेट और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को यूपी बनाएगा मैत्री द्वार, सीएम ने मांगे प्रस्ताव

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि -‘इंटरस्टेट अथवा इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कार्य जारी है। सीमा पर ‘मैत्री द्वार’ भी तैयार कराए जाने हैं। जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में भी अपने प्रस्ताव देने चाहिए’।

CM Yogi आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि –‘धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक अथवा पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

औद्योगिक, लॉजिस्टिक पार्क, चीनी मिल परिक्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी आवश्यक है। इसी तरह, यदि कहीं भी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय 2-लेन सड़क से नहीं जुड़ें हैं तो तत्काल सूचना दें’।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...