गोरखपुर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण पर निकले CM Yogi

गोरखपुर : गोरखपुर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण पर निकले CM Yogi। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने आज खुद गोरखपुर में एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने लगे।

इस दौरान कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। राम जानकी नगर मोड़, हड़हवा फाटक रोड तथा जनप्रिय विहार कालोनी मोड़ पर निरीक्षण करते हुए CM Yogi ने निर्माण कार्यो की जानकारी ली।

अधिकारियों ने CM से कहा – अगस्त तक पूरी हो जाएगी सड़क

CM Yogi को अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यह सड़क अगस्त, 2025 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

CM Yogi ने निर्देश दिया कि -‘डक्ट पर कवर अच्छे से लगाया जाए, जिससे फुटपाथ के रूप में उसका प्रयोग किया जा सके तथा सड़क और मोहल्ले का पानी आसानी से नाली में जा सके।

…हड़हवा फाटक पर बनने वाले रेल ऊपरगामी सेतु एवं सड़क का कार्य साथ-साथ चले, जिससे सड़क का निर्माण तेजी से पूरा किया जा सके। रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान यातायात बाधित न हो और पर्याप्त सुरक्षा रहे’।

बाद में CM Yogi ने वहां पर उपस्थित लोगों से वार्ता भी की।

गोरखपुर में शनिवार सांसद रवि किशन संग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर में शनिवार सांसद रवि किशन संग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

निर्माणाधीन मिनी स्पोर्ट्स कॉंपलेक्स के शूटिंग रेंज CM Yogi ने लगाया निशाना…

CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को भाटी विहार कॉलोनी में भी निर्माणाधीन मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। CM Yogi ने इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही, गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिया।

CM Yogi ने अब तक हुए निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी काम बाकी रह गए हैं, उन्हें भी अगले माह के अन्त तक पूरा कर लिया जाए, ताकि खेल प्रतिभाओं को प्रैक्टिस के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिल सके। CM Yogi ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ले-आउट का अवलोकन किया।

CM Yogi ने लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिण्टन कोर्ट एवं जूडो-कराटे हॉल तथा शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और निशाना भी लगाया।  इस मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से कराया जा रहा है।

इसका निर्माण कार्य 24 जुलाई, 2023 को शुरू हुआ था। निरीक्षण के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने अवगत कराया कि वर्तमान में 90 फीसदी से अधिक कार्य कराया जा चुका है। यहां इण्डोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, शूटिंग रेंज तथा मल्टी परपज हॉल का काम पूरा कर लिया गया है।

आउटडोर गेम्स के लिए रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट का काम भी पूरा हो गया है। वॉलीबॉल और कुश्ती कोर्ट तैयार किया जा रहा है तथा टॉयलेट ब्लॉक में फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरूरी काम भी पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...