CM Yogi ने PM पद की रेस में होने से किया इंकार, बोले – राजनीति में मैं हमेशा के लिए नहीं…

डिजिटल डेस्क : CM Yogi ने PM पद की रेस में होने से किया इंकार, बोले – राजनीति में मैं हमेशा के लिए नहीं…। CM Yogi आदित्यनाथ ने अगले PM पद की रेस में होने से  साफ इंकार किया है। साथ ही स्पष्ट बोला है कि – ‘…राजनीति में मैं हमेशा के लिए नहीं हूं।’

CM Yogi आदित्यनाथ के इस ताजा बयान ने सियासी जगत में नई हलचल मचा दी है। CM Yogi को PM Modi का सियासी उत्तराधिकारी मानते हुए नए PM के रूप में लगातार CM Yogi के नाम की सियासी गलियारों में चर्चा करने वाले भी इस दो टूक बयान के बाद चुप्पी साध ली है।

RSS के यहां भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अंदरखाने जारी गंभीर मंथन एवं PM Modi के बाद केंद्र सरकार के नए चेहरा के रूप में CM Yogi की तुलना में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के नामों पर जारी अटकलबाजियों के गर्म बाजार में अचानक से खुुद CM Yogi की ओर दिया गया यह बयान काफी मायने रखता है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने यह बयान एक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को दिया है और एजेंसी की ओर से ही इस बयान को सार्वजनिक भी किया गया है।

‘राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं…’

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे और भी कई अहम टिप्पणियां की हैं। CM Yogi ने इसी साक्षात्कार में भविष्य में अपनी राजनीतिक योजनाओं पर भी खुलकर बात की।

इसी क्रम में राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है। …ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं और राजनीति को कुछ लोगों के लिए छोड़ देते हैं।

…इससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। …राजनीति का उद्देश्य स्वार्थों की पूर्ति करना नहीं है बल्कि समाज की भलाई करना है। इसी तरह धर्म का उद्देश्य भी परमार्थ होता है।

…जब धर्म का प्रयोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए होता है तो मुश्किल आती है लेकिन परमार्थ का उद्देश्य होने पर धर्म प्रगति के मार्ग  खोलता है।’

‘मैं दिल से योगी, राजनीति मेरा फुल टाइम व्यवसाय नहीं…’

इसी में CM Yogi ने आगे बहुत अहम बात कही, जिस पर सियासी जगत में अचानक से हलचल  मच गई है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। …मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं।

…मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं। …मैं कब तक राजनीति में रहूंगा इसकी समय सीमा है। …मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं हूं।’

CM Yogi  यहीं नहीं रुके। CM Yogi ने सियासी जगत में सपा समेत कई प्रतिपक्षी दलों द्वारा अपने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से समय-समय पर मतभेद होने का जिक्र जोर-शोर से किए जाने पर भी अपनी बात खुलकर रखी।

अपने चिरपरिचित अंदाज में इसी साक्षात्कार में राष्ट्रीय समाचार एजेंसी से CM Yogi ने ऐसी बातों को सिरे से खारिज किया एवं निराधार बताया।

CM Yogi बोले – भाजपा नेतृत्व की वजह आज यहां बैठा हूं…

CM Yogi ने बेलागी से कहा कि –  ‘…इस तरह के बयान ‘सिर्फ बोलने के लिए’ दिए जाते हैं। …मतभेद का सवाल कहां से आता है? आखिरकार, मैं पार्टी की वजह से ही यहां बैठा हूं।

…अगर केंद्रीय नेताओं के साथ मेरे मतभेद हैं, तो क्या मैं यहां बैठा रह सकता हूं ?

…दूसरी बात टिकट वितरण की है। ये पार्टी का पार्लियामेंट बोर्ड तय करता है। पार्लियामेंट बोर्ड में सभी के विषय में चर्चा होती है। बाकायदा स्क्रीनिंग के जरिए वहां चीजें पहुंचती हैं।

…इसके लिए कोई कुछ भी बोल सकता है। मैं उसका मुंह नहीं बंद कर सकता हूं।’

बता दें कि हाल के सालों में CM Yogi आदित्यनाथ और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, खासकर PM नरेंद्र Modi और गृह मंत्री अमित शाह के बीच मतभेद की अटकलें कई बार सामने आई हैं। ये खबरें मुख्य रूप से भाजपा के भीतर सत्ता की गतिशीलता के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं।

उसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने गत दिनों आरोप लगाया था कि यूपी और केंद्र की सरकार एकमत नहीं हैं। वे स्थिति की तुलना डबल इंजन वाली सरकार से कर चुके हैं और कहते आए हैं कि दोनों इंजन टकरा रहे हैं।

उसके बाद इन दिनों PM नरेंद्र Modi के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं और CM Yogi को उनके समर्थकों के द्वारा PM पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। ये चर्चाएं PM के 30 मार्च को RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुख्यालय जाने के बाद और तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं में CM Yogi और महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर आंका जा रहा है।

उसी पर इस पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी बयान दिया है कि – ‘देश का अगला प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से होगा।’ उस पर CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘…मोदी जी ही देश का नेतृत्व करेंगे। …हमारी संस्कृति में जब तक पिता जीवित होता है उत्तराधिकारी की बात नहीं की जाती है।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img