बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

दरभंगा : दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कबीरचक मुहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिजली विभाग के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी।

4 गाड़ियों से पहुंची EOU टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया और सघन जांच अभियान शुरू किया

जानकारी के मुताबिक, करीब चार गाड़ियों से पहुंची ईओयू टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया और सघन जांच अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। छापेमारी के दौरान इंजीनियर के परिवार के सदस्य घर में मौजूद पाए गए, जिनसे टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। साथ ही घर में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Darbhanga Raid 1 22Scope News

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। टीम घर के अलावा अन्य संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल जांच जारी है। इस पूरे मामले में अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Darbhanga Raid 1 22Scope News

यह भी पढ़े : SP की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक, कट्टा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...