Radha Govind University में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषयक तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Ramgarh: आज दिनांक 17 मार्च 2026 को Radha Govind University में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा  “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग एवं डाटा विश्लेषण” विषय पर एक तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने तथा उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कुलाधिपति बी एन साह ने हार्दिक शुभकामनाएं दी

Radha Govind University के कुलाधिपति बी एन साह ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज जिस तीव्र गति से विकसित हो रही है और इसका प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

सचिव प्रियंका कुमारी ने संगोष्ठी की सफलता पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल टीम को बधाई दी

सचिव प्रियंका कुमारी ने संगोष्ठी की सफलता पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल टीम को बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि आपकी सक्रिय सहभागिता, मेहनत एवं समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया। आप सभी का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

संगोष्ठी के दौरान एडुटेक् प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, रांची के डायरेक्टर सुदीप चक्रवर्ती , जय सिंह , अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, गहन अधिगम (डीप लर्निंग) तथा डाटा विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इन तकनीकों की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ेगी, इसलिए विद्यार्थियों को अभी से इन क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त करनी चाहिए। विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कुछ नकारात्मक पक्ष भी हो सकते हैं, किन्तु इसके सकारात्मक उपयोगों को समझने और अपनाने के लिए इसका अध्ययन आवश्यक है।

इस संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 60 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत एवं सफल बनाया। विशेष बात यह रही कि यह आयोजन अंतर्विषयक सहभागिता का उदाहरण बना, जिसमें विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने एक साथ नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।  ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर  Radha Govind University के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. प्रशांत कुमार,मनोज करमाली,  डॉ दिलेश्वर प्रसाद, कुंदन कुमार,  मो रिजवान नूरी, निशा रानी, वैष्णवी, सांई प्रकाश, डॉ. सौरभ कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img