Advertisment

ED का बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के यहां छापा

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के जयनगर बिजली कार्यालय और आवास पर आज आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के सदस्यों ने घंटों छापेमारी की। छापेमारी को लेकर घर व कार्यालय में हड़कंप मच गया।

ED के अधिकारियों ने कार्यालय में कई कर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ किया

ईडी के अधिकारियों ने कार्यालय में कई कर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कार्यालय व घर के आसपास पुलिस के भारी बंदोबस्त किए गए थे। छापेमारी के दौरान किसी को भी अंदर से बाहर नहीं और बाहर से अंदर नहीं आने जाने दिया गया। बताया जाता है कि कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक कई करोड़ की संपत्ति है। ईडी के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंनकार करते हुए वरीय अधिकारियों से ब्रीफ किए जाने की बात कही है।

Madhubani ED Raid 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...

Baghmara Land Subsidence: बाघमारा में फिर भू-धंसान, दो घर जमींदोज, आधा...

Baghmara Land Subsidence: जिले के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। मंगलवार को कतरास पुलिस स्टेशन के इलाके में...

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...