सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के हैं पूरक , गोरखपुर मे बोले CM Yogi

डिजीटल डेस्क : सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के हैं पूरक, गोरखपुर मे बोले CM Yogi। गुरूवार की सुबह अयोध्या से गोरखपुर पहुंचते ही CM Yogi आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल के तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे। यहां वह वनवासियों के साथ दीपावली मना रहे हैं।

इसी क्रम में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi ने राजनीतिक लिहाज से काफी अहम बाते कहीं। आम उत्तर प्रदेशवासियों के साथ ही देश के नागरिकों के लिए भी अपने भाषण में कई अहम बात  करते नया पंच लाइन दिया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं…सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा’।

CM Yogi ने समझाया – भारत और सनातन में कोई कमजोर ना हो…

अपने पुराने बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान और बातों को CM Yogi आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गुरूवार के संबोधन में नया अंदाज दिया।

भारत और सनातन का जिक्र करते हुए CM Yogi ने अपने संबोधन में समझाने वाले लहजे में कहा कि – ‘…भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा। अगर इनमें से कोई भी कमजोर होता है तो मान के चलिए कि दोनों कमजोर होते हैं। विरोधी हावी होंगे तो दोनों को कमजोर करने की कोशिश करेंगे।

…यही कारण है कि जब देश के दुश्मन सफल नहीं हो पा रहे हैं तो विभेद पैदा करने का काम कर रहे हैं। अफवाह पैदा करने का काम कर रहे हैं। गाली गलौज पर उतर करके कार्य कर रहे हैं’।

गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

‘जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटने वालों में काम कर रहा रावण-दुर्योधन का DNA’

वनग्राम में आयोजित दीपोत्सव में CM Yogi आदित्यनाथ ने एक बार फिर खुलकर सामाजिक एका का मंत्र दिया। अपने पुराने एका वाले मंत्र को बड़े स्तर पर मिल रहे समर्थन को भांपते हुए लोगों को न बंटने की सीख देने को उन्होंने नई शब्दावलियों को अपने भाषण में शुमार किया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहना जरूरी है। …आज कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है, कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है।

…बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का DNA काम कर रहा है। जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया, वही काम बांटने वाले कर रहे हैं।

….हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा।

…अगर ऐसी ताकतों के धोखे में आकर उन्हें मौका दे दिया तो ये फिर वही काम करेंगे…गुंडागर्दी का, अराजकता, दंगा कराने का। ये कहीं ताड़का को भेजेंगे, कहीं खर दूषण को भेजेंगे। कहीं चण्ड मुण्ड को लेकर जाएंगे, अव्यवस्था पैदा करेंगे।

…बेटी-बहन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे। कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे। कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे। कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे। कहीं पर्व और त्योहार के पहले दंगा भड़काएंगे। …यही तो ये लोग करते थे, 2017 के पहले’।

गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

गोरखपुर में दहाड़े CM Yogi – अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का होगा राम नाम सत्य…

गोरखपुर के वनवासियों के गांव में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए लगभग दहाड़ने के अंदाज में CM Yogi ने कहा कि –  ‘…2017 के पहले अराजकता, अव्यवस्था फैलाने वाले सारे ऐसे तत्व अब जानते हैं कि आज के उत्तर प्रदेश में जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा वह राम नाम सत्य की ओर चला जाएगा।

,,,,अब कोई जबरन कानून हाथ को लेगा तो उसे मालूम है कि कानून उसको फांसी के फंदे तक लेकर चला जाएगा। ….कोई राह में किसी बहन-बेटी की इज्ज़त से खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि यह रास्ता उसे दुर्योधन और दुशासन की गति प्रदान कर देगा। …..कोई दंगा कराकर पर्व और त्योहारों में खलल डालने का काम करेगा तो उसे भी अंजाम पता है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...