महाराष्ट्र के चुनावी सभा में बोले CM Yogi – …एकजुट रहोगे तो ही सुरक्षित रहोगे

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र के चुनावी सभा में बोले CM Yogi – …एकजुट रहोगे तो ही सुरक्षित रहोगे। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। महाराष्ट्र में मुंबई के निकट वाशिम विधानसभा केंद्र में चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस सभा में CM Yogi ने कहा कि – ‘…एक हैं तो नेक हैं और सेफ हैं। … जब हम बंटे होते हैं, तो हम पर हमले होते हैं। इसलिए, बंटे मत रहो, एकजुट रहोगे तो ही सुरक्षित रहोगे’।

बोले CM Yogi – …छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी के आदर्श

वाशिम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित सभा में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी आदर्श हैं। …उन्होंने मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी। मैं आपको याद दिलाने आया हूं कि हमें अब वही संघर्ष करना है।

…भाइयों – बहनों, याद है ना…महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी आगरा गए और विदेशी हमलावर औरंगजेब को चुनौती दी थी।…औरंगाबाद शहर का नाम अफजल खान के नाम पर रखना शर्मनाक है, जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने मारा था।

उस नाम को हटाकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखना गर्व की बात है। जब हम बंटे होते हैं, तो हम पर हमले होते हैं। …इसलिए, बंटे मत रहो। एकजुट रहोगे तो ही सुरक्षित रहोगे’।

CM Yogi
CM Yogi

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को CM Yogi ने बताया महा अनाड़ी…

वाशिम में सीएम योगी ने मतदाताओं से 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ महायुति को सत्ता दिलाने में मदद करने की अपील की। CM Yogi ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को महा अनाड़ीह करार दिया।

CM Yogi ने कहा – ‘आगामी विधानसभा चुनावों में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली महायुति है और दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी के रूप में महा अनाड़ी गठबंधन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

…महा अनाड़ी नामक इस गठबंधन में देश, धर्म या राष्ट्रवाद के लिए कोई सम्मान नहीं है। महा विकास अघाड़ी वाले दल तुष्टिकरण की नीति अपनाते हैं, ये सभी जानते हैं, किसी से छिपा नहीं है’।

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi ने दिया भरोसा – पीएम मोदी की अगुवाई वाला नया भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं….

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि –‘…जब भारत के स्वाभिमान पर चोट लगती है, तो हम छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते हैं। महाराष्ट्र की धरती ने महापुरुषों और संतों को जन्म दिया, जबकि इस राज्य के समाज सुधारकों ने देश का नेतृत्व किया।

…इसलिए महाराष्ट्र को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठानी होगी। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि उसका संकल्प देश को गौरवान्वित करना और विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा हासिल करना है।

…आश्वस्त रहिए…पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है और न ही पीछे हटने वाला है। अयोध्या इसकी शुरुआत है। अब हम काशी और मथुरा की ओर बढ़ रहे हैं’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!