मिर्जापुर में बोले CM Yogi -गर्मी में नहीं होगा यूपी में पेयजल संकट…

वाराणसी /  मिर्जापुर : मिर्जापुर में बोले CM Yogi -गर्मी में नहीं होगा यूपी में पेयजल संकट…। वाराणसी से सटे मिर्जापुर जिला में CM Yogi आदित्यनाथ ने दौरा किया। मिर्जापुर के बीएलजे ग्राउंड में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपनी सरकार बीते 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं।

इसी क्रम में ‘CM Yogi ने कहा कि – ‘…अब गर्मी में  यूपी में पेयजल का संकट नहीं होगा। प्रधानमंत्री के विजन के तहत हर घर नल योजना आगे बढ़ रही है। …पहले की सरकार में खेत सूखे थे। अब पूरे प्रदेश में हर घर नल योजना आगे बढ़ रहा है।’

मिर्जापुर को 500 करोड़ की सौगात…

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि- ‘…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ वर्ष पूर्ण होने पर मिर्जापुर आने का सौभग्य मिला। आपका अभिनन्दन करने मिर्जापुर आया हूं।  …डबल इंजन की सरकार को आपका आशीर्वाद तो आपको अच्छी योजना मिली।

…आज 500 करोड़ से अधिक योजना का लाभ मिलने जा रहा है। आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने तो मेडिकल कॉलेज, विश्विद्यालय, मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर मिला।

…अब स्नातक व परास्नातक को डिग्री में भी मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद साथ होगा। आपके साथ जगत जननी का आशीर्वाद रहेगा। …यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर को टेक्नोलॉजी से जोड़ेंगे।’

मिर्जापुर में सीएम योगी
मिर्जापुर में सीएम योगी

CM Yogi : अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एक्सप्रेस-वे

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…आज यहां गंगा एक्सप्रेस बन रहा है जो देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। ये मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा है। …कोशिश है कि मां विंध्यवासिनी के धाम से बाबा विश्वनाथ के धाम को जोड़कर पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाए।

…एक्सप्रेस वे यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यूपी अपनी व्यवस्था को अग्रणी करने में सफल हो रहा है। …मिर्जापुर में पीतल के लिए कार्य होगा। मिर्जापुर की पत्थर की कारीगरी देखकर अच्छा लगा।

…यूपी में जहां भी काम होता है, पत्थर की सप्लाई यहीं से जाता था। कारीगरी के लिए वन जिला वन प्रोडक्ट का विस्तार होगा। पीतल के साथ पत्थर कारीगरी को आगे बढ़ाया जाएगा।’

मां विंध्यवासिनी धाम में सीएम योगी संग केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
मां विंध्यवासिनी धाम में सीएम योगी संग केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।

मां विंध्यवासिनी दरबार में CM Yogi ने लगाई हाजिरी…

इससे पहले CM Yogi आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवर को मिर्जापुर दौरे पर पहुंचने पर मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मां विंध्यवासिनी दरबार में CM Yogi ने हाजिरी लगाने के बाद मड़िहान तहसील के देवरी निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचे।

यहां निरीक्षण कर कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए CM Yogi अधिकारियों के साथ बैठक की। CM Yogi आदित्यनाथ के गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचने पर बीएलजे ग्राउंड में सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर आठ साल की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद CM Yogi आदित्यनाथ ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेसवार्ता की।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…महाकुंभ के आयोजन के माध्यम से आतिथ्य सत्कार में मंडल के मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र का अद्भुत योगदान था। …महाकुंभ सफलता में तीनों जिले का आभार व्यक्त करता हूं।

…13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ ने दुनिया को आकर्षित किया। महाकुंभ की भीड़ लगातार मां विंध्यवासिनी के धाम में भी रही। …मां विंध्यसिनी के कॉरिडोर में लाखों लोग आ रहे हैं। आपके साथ जगत जननी का आशीर्वाद रहेगा।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates