CM Yogi बोले – देश को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है संविधान

लखनऊ : CM Yogi बोले – देश को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है संविधान। रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज CM Yogi ने यहां अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर CM Yogi आदित्यनाथ ने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। संविधान सम और विषम परिस्थितियों में देश को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है।

…आज हम भारत का संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। 75 वर्षों की यह शानदार यात्रा हम सभी को संविधान के लागू होने के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ रही है। यह हम सबके लिए नए चिंतन को आगे बढ़ाने का एक अवसर भी है’। 

CM Yogi ने कहा – एकता का मार्गदर्शक है संविधान…

अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘आज ही के दिन सन् 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक सम्प्रभु सम्पन्न लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। एक लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त सन् 1947 को यह देश आजाद हुआ।

…राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए मजबूती से नेतृत्व प्रदान किया। अन्ततः ब्रिटिश हुकूमत को भारत को स्वाधीन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। देश की आजादी के ठीक पूर्व डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के नेतृत्व में एक संविधान सभा का गठन हुआ।

…संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को माला के रूप में पिरोने का जो गुरुत्तर दायित्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को दिया गया। जिन्होंने 26 नवम्बर, 1949 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार कर संविधान सभा को सौंपा और अन्ततः 26 जनवरी, 1950 को यह देश अपना संविधान लागू करने में सफल हो पाया।

…भारत का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय प्रदान करने, समता मूलक समाज की स्थापना करने तथा हमें एकता व बन्धुता के सूत्र में जोड़ने हेतु सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय व शासन की सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रदान करने, समाज में समता का माहौल उत्पन्न करने तथा एकता के सूत्र में बंधकर कर अपने देश की समृद्धि व सुरक्षा के विषय में सोचने की प्रेरणा प्रदान करता है’।

लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

CM Yogi बोले – …हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘आज जब हमारा देश संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरा करके 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तो हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है। विकसित भारत के निर्माण का मार्ग भारत के संविधान का अनुसरण कर तय किया जा सकता है। भारत का संविधान भारत की हजारों वर्षों की उस विरासत का भी प्रतिनिधित्व करता है, जिस पर प्रत्येक भारतवासी गौरव की अनुभूति करता है।

लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

…यह हम सभी के लिए अत्यन्त गौरवशाली क्षण है कि संविधान की मूल प्रति में भारत की विरासत को चित्रों के माध्यम से भी अंकित कर, प्रत्येक भारतवासी को उसके साथ जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। जब हम भारत के संविधान की मूल प्रति का अवलोकन करते हैं, तो भारतीय संस्कृति की गहराई और ऊंचाई का अहसास होता है। इस संविधान में भारत के नागरिकों के अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का उल्लेख भी है।

…यदि प्रत्येक व्यक्ति संविधान के दायरे रहकर अपने अधिकारों की रक्षा की बात करता है, तो उसे अपने कर्तव्यों के बारे में भी सजग होना चाहिए। यही कारण है कि वर्ष 2015 में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 26 नवम्बर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए, संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों से प्रेरणा प्राप्त करने के दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए देशवासियों का आह्वान किया था। मूल कर्तव्य प्रत्येक भारतवासी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। अपने देश व समाज के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं’।

लखनऊ में रविवार को अपने सरकारी आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में रविवार को अपने सरकारी आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने कहा – …हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति

अपने संबोधन के आखिर में CM Yogi ने कहा कि – ‘हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का सौभाग्य हमारे देश को प्राप्त है। देश में बिना भेदभाव के प्रत्येक जाति, मजहब व सम्प्रदाय के हर वयस्क मतदाता को प्रथम आम चुनाव से ही मताधिकार की ताकत प्राप्त हुई।

…दुनिया में आधुनिक लोकतंत्र के रूप में श्रेय लेने वाले अनेक देशों में रंगभेद के आधार पर एक बड़े तबके को मताधिकार की ताकत भारत के बाद प्राप्त हुई। आधी आबादी अर्थात् महिलाओं को भी उन देशों में यह शक्ति तब मिली, जब भारत अपने यहां पहले से ही इसे लागू कर चुका था। यह सब भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सम्भव हो सका।

यूपी में सीएम योगी के आवास पर गणतंत्र दिवस आयोजित कार्यक्रम का एरियल व्यू।
यूपी में सीएम योगी के आवास पर गणतंत्र दिवस आयोजित कार्यक्रम का एरियल व्यू।

प्रधानमंत्री जी ने हमें आने वाले समय में विकसित भारत का संकल्प प्रदान किया है। सभी नागरिक भारत के संविधान का सम्मान करते हुए तथा संविधान के मूल आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए, भारत के विकास तथा इसे एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्राणपण से कार्य करें।

…जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वह यदि अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेगा, तो आने वाले अगले 25 वर्षों में एक विकसित भारत हम सबके सामने होगा’।इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...