Yogi की बात का खुलकर PM Modi ने किया समर्थन, बोले -एक हैं तो सेफ हैं का विरोध करने वालों को अखर रही देश की एकता

डिजीटल डेस्क : Yogi की बात का खुलकर PM Modi ने किया समर्थन, बोले -एक हैं तो सेफ हैं का विरोध करने वालों को अखर रही देश की एकता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ की गत दिनों बांग्लादेश के हालात पर दिए गए बयान ‘बंटेंगे तो कटेंगे…एक होंगे तो नेक रहेंगे’ का गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर समर्थन किया।

गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरूवार को PM Modi ने जो कुछ कहा, उसके मायने मौजूदा भारतीय राजनीतिक माहौल में काफी अहम हैं।

PM Modi ने कहा कि- ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’ का विरोध करने वालों को देश की एकता अखर रही है। ये वो हैं जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं, जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं। …ऐसे लोगों से हमें पहले भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है’।

PM Modi बोले – ‘विरोध करने वाले देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश में’

अचानक सुर्खियों में छाए मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ के बयान में कुछ सियासी लोगों और विचारधाराओं की ओर से किए जा रहे विरोध के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हाल में मथुरा में अपने राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में मुखरता से अपना पक्ष रखा था।

RSS ने खुलकर मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ के उक्त बयान का समर्थन किया था और उसे वक्त की जरूरत बताया था। RSS की मथुरा में उस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में RSS की ओर से इस बारे में खुलकर जिक्र हुआ तो वह तत्काल सुर्खियों में आया।

इसी क्रम में गुरूवार को PM Modi का ताजा बयान काफी महत्वपूर्ण है। PM Modi ने कहा कि – ‘कुछ लोग भारत के बढ़ते सामर्थ्य से बहुत परेशान हैं। ‘एक हैं तो सेफ हैं‘ का विरोध करने वाले भारत की सेनाओं तक को टारगेट करने में लगे हैं। मिसइनफॉर्मेशन कैंपेन चलाए जा रहे हैं। वे सेनाओं में अलगाव पैदा करना चाहते हैं।

…भारत के भीतर भी और भारत के बाहर, ऐसे लोग भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के आर्थिक हितों को चोट पहुंचाने में जुटी हैं। वो ताकतें चाहती है कि दुनिया भर के देशों में भारत के प्रति गलत संदेश जाएं और भारत की निगेटिव छवि उभरे’।

गुजरात में गुरूवार को पीएम मोदी और अयोध्या में सीएम योगी के संबोधन का फोटो
गुजरात में गुरूवार को पीएम मोदी और अयोध्या में सीएम योगी के संबोधन का फोटो

‘एकता की बात को गुनाह बताने वाले अर्बन नक्सलियों को पहचानना ही होगा…’

PM Modi गुजरात में गुरूवार को अपने इस संबोधन में पूरे तेवर में थे। PM Modi ने कहा कि – ‘ये लोग भारत की सेनाओं तक को टारगेट करने में लगे हैं। ‘एक हैं तो सेफ हैं‘ का विरोध करने वाले लोग भारत में जात पात के नाम पर विभाजन करने में जुटे हैं। ये लोग कभी नहीं चाहते कि भारत कभी विकसित हो।

…इसलिए ये लोग संविधान और लोकतंत्र का नाम लेते हुए भारत के जन जन के बीच में भारत को तोड़ने का काम कर रहे हैं। …अब हमें अर्बन नक्सलियों के इस गठजोड़ को पहचानना ही होगा। हमें देश को तोड़ने के सपने देखने वालों से मुकाबला करना ही होगा।  …पहले हम एकता के गीत गाते थे और आज एकता की बात करना गुनाह बना दिया गया है।

आज अगर कोई ये गीत हिंद देश के निवासी ‘सभी जन एक हैं’ गाएगा तो उसे अर्बन नक्सल की जमात उसे गालियां देने से पीछे नहीं हटेगा। आज कोई अगर कह दे –‘एक हैं तो सेफ हैं’– तो ये लोग उसे भी गलत तरह से परिभाषित करने में लगे हैं’।

गुजरात में संबोधन देते पीएम मोदी और अयोध्या में सीएम योगी के संबोधन का फोटो
गुजरात में संबोधन देते पीएम मोदी और अयोध्या में सीएम योगी के संबोधन का फोटो

PM Modi का आह्वान – ये एकता, सामाजिक सद्भाव की जड़ी-बुटी है… हमें एकता के इसी मंत्र को जीना है

अपने इस संबोधन में  PM Modi ने सीएम Yogi आदित्यनाथ का एक बार भी नाम नहीं लिया लेकिन PM Modi 0के इस अहम संबोधन के केंद्र में सीएम Yogi का उक्त बयान ही रहा। यही कारण है कि गुजरात में PM Modi के इस संबोधन पर सियासी हलके से लेकर दुनिया भर के भारतीयों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

इस चर्चा में PM Modi के साथ सीएम Yogi का सुर्खियों में रहा पुराना बयान फिर से चर्चा के केंद्र में है। गुरूवार को गुजरात में  बिना Yogi आदित्यनाथ और उनके बयान का जिक्र किए ही  पीएम मोदी ने  कहा कि – ‘कमजोर भारत की राजनीति, गरीब भारत की राजनीति ऐसे लोगों को सूट करती है। पिछले 5 दशक तक यही गंदी राजनीति देश को दुर्बल करते हुए चलाई गई।

…सरदार पटेल साहब कहते थे कि भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य एकजुट और मजबूती से जुड़ी शक्ति का होना चाहिए। हमें याद रखना चाहिए हिंदुस्तान विविधता वाला देश हैं… हम विविधता को सेलिब्रट करेंगे, तभी एकता मजबूत होगी।

आने वाला 25 साल एकता के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। …इसलिए एकता के इस मंत्र को हमें कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देना है। हर झूठ का मुकाबला करना है, एकता के मंत्र को जीना है। ये एकता, तेज आर्थिक विकास के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, समृद्ध भारत बनाने के लिए जरूरी है। ये एकता, सामाजिक सद्भाव की जड़ी-बुटी है।… एकता बनाए रखना है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...