CM Yogi ने कहा – तीनों नए विश्वविद्यालयों का निर्माण पर समय पर हो पूरा

डिजिटल डेस्क : CM Yogi ने कहा – तीनों नए विश्वविद्यालयों का निर्माण पर समय पर हो पूरा। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी में बन रहे तीन नए विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य ययशीघ्र समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया है। राजधानी लखनऊ में इस संंबंधी अधिकारियों एवं संंबंधित विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बैठक लेते हुए CM Yogi ने तीनों के ही प्रगति की अपडेट हासिल की।

बैठक में मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मीरजापुर और गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद के निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए CM Yogi ने भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन के संबंध में जानकारी ली।  CM Yogi ने कहा कि -‘… निर्माण कार्य समय से हो। इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए.। 

CM Yogi बोले – उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हर 15 दिन में की जाए मॉनीटरिंग

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…हर 15 दिन पर उच्च शिक्षा विभाग से इसकी मॉनीटरिंग की जाए। कार्य में किसी भी बाधा की स्थिति में कुलपति जिलाधिकारी-प्रमुख सचिव से संवाद स्थापित करें। निर्माण कार्य में किसी भी परिवर्तन के लिए शासन से संपर्क करें। शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएं।

…उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रीगण भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं। पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए। द्वितीय चरण में कुलपति, फैकल्टी व गेस्ट हाउस तथा तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण की कार्रवाई की जाए’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi का अधिकारियों को निर्देश – विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं मैनपॉवर

इसी क्रम में CM Yogi ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि -‘… निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे अन्य कार्य भी सुगमता से संचालित हो पाएं। इनके लिए अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल मुहैया कराई जाए।  कुलपतियों को आवासीय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएं।

…विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए। कुलपति प्रतिदिन या दो दिन में निर्माण कार्यों का अवलोकन करते रहें। यह सुनिश्चित हो कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से हो।

…निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कमांड एरिया में आने वाले महाविद्यालयों की संबद्धता की औपचारिकताओं से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूर्ण कर ली जाएं। निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कुलपति अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करें और उनका भी सहयोग लें’। 

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – निर्माणाधीन तीनों विश्वविद्यालय का लोगो, कुलगीत व सूत्रवाक्य तैयार कराए जाएं…

CM Yogi ने कहा कि –‘…विश्वविद्यालय का लोगो, सूत्रवाक्य व कुलगीत तैयार कराए जाएं। इसके लिए विश्वविद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हों। कुलगीत के निर्माण में विद्वानों की भी मदद ली जाए। इसे वहां की पौराणिकता व उक्त जनपद के विरासत को ध्यान में रखकर बनाया जाए।

…कुलगीत के माध्यम से विरासत के प्रति गौरव का भाव भी जागृत हो। विश्वविद्यालय स्थापित होने के बाद वहां से किसी भी अतिथि को दिए जाने वाले उपहार में लोगो का उपयोग अनिवार्य रूप से हो’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img