CM Yogi ने कृषि लागत कम करने के लिए विष-मुक्त खेती को बताया जरूरी

डिजिटल डेस्क: CM Yogi ने कृषि लागत कम करने के लिए विष-मुक्त खेती को बताया जरूरी। CM Yogi आदित्यनाथ ने अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत को कम करने के फार्मूले को अपनाने एवं इसी क्रम में कृषि लागत को सीधे तौर पर कम करने के लिए विष-मुक्त खेती की विधि अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

सोमवार को लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…हमें कृषि लागत को कम करने के लिए विष मुक्त खेती की ओर जाने की आवश्यकता है। हम धरती को मां कहते हैं, हमें इनकी सेहत का ख्याल भी रखना होगा। खेती वाली माटी की सेहत दुरुस्त रहेगी तो उससे उपजने वाले खाद्यान्न खाने वालों की भी सेहत दरुस्त रहेगी’।

CM Yogi बोले – यूपी में हो रही सवा लाख एकड़ में प्राकृतिक खेती, अभी बढ़ेगा एरिया

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘…विष-मुक्त खेती और माटी की सेहत सही रखने के लिए ड्रिप इरीगेशन तथा अन्य नूतन तकनीकों को अपनाना पड़ेगा ताकि कम पानी में अधिक उत्पादन किया जा सके। प्राकृतिक कृषि पद्धति अपनाने से गोमाता की रक्षा के साथ-साथ केमिकल तथा फर्टिलाइजर के दुष्प्रभाव से मुक्त अनाज उत्पादित किया जा सकेगा।

…किसानों को इसके बारे में प्रशिक्षण तथा जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। प्रदेश में लगभग सवा लाख एकड़ क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। इसको और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्ज्वल व सुरक्षित किया जा सके’।

लखनऊ में सोमवार को किसान सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में सोमवार को किसान सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने कहा – खेती अब घाटे का सौदा नहीं, खेती से उद्यमिता को बढ़ रहे किसान…

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…कृषि अब घाटे का सौदा नहीं है यदि हम ईमानदारी के साथ कृषि कार्य करेंगे तो इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यूपी में किसानों ने खेती से उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाए हैं। यह अत्यन्त अभिनन्दनीय कार्य है। आज यहां कृषि वैज्ञानिक तथा विशिष्ट महिला कृषकों को भी सम्मानित किया गया है।

…विशिष्ट श्रेणी की महिला किसानों में लखनऊ की राजकुमारी को मधुमक्खी पालन,  कल्पना को मशरूम उत्पादन, गोरखपुर की  बबली वर्मा को कुक्कुट पालन के लिए सम्मानित किया गया है। प्रदेश के अनेक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। जनपद हमीरपुर की उर्मिला देवी ने प्रति हेक्टेयर 42 क्विंटल 80 किलो ज्वार का उत्पादन किया है।

…गोरखपुर के अनिल कुमार ने प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल कोदो का उत्पादन किया है। गोरखपुर के  सुभाष ने प्रति हेक्टेयर 30 क्विंटल 50 किलो रागी का उत्पादन किया है। गोरखपुर के  वीरेंद्र सिंह ने प्रति हेक्टेयर 24 क्विंटल 10 किलो सावा का उत्पादन किया है।

…गोरखपुर के किसान श्याम दुलारे यादव को गेहूं उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इन्होंने प्रति हेक्टेयर खेती में 79 क्विंटल गेहूं का उत्पादन किया है। जालौन के हेमंत कुमार ने प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल मटर का उत्पादन किया है। औरैया के  राजेंद्र कुमार ने प्रति हेक्टेयर 44 क्विंटल 40 किलो सरसों का उत्पादन किया है।

…पीलीभीत के नन्दलाल ने प्रति हेक्टेयर 90 क्विंटल 20 किलो धान का उत्पादन किया है। बहराइच के राम वचन सिंह ने प्रति हेक्टेयर 80 क्विंटल 64 किलो मक्का का उत्पादन किया है। आजमगढ़ के राम लगन सिंह ने प्रति हेक्टेयर 28 क्विंटल 40 किलो उड़द का उत्पादन किया है। फिरोजाबाद के  काशी चरण सिंह ने प्रति हेक्टेयर 13 क्विंटल तिल का उत्पादन किया है’। 

लखनऊ में सोमवार को किसान सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में सोमवार को किसान सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi का कृषि अधिकारियों को निर्देश – सम्मानित किसानों के खेती पद्धति से दूसरे किसानों को भी करें प्रशिक्षित…

इसी क्रम में CM Yogi ने समारोह में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियोें को मौके पर ही जरूरी दिशानिर्देश दिया। CM Yogi ने कहा कि – ‘…कृषि विभाग के अधिकारीगण इस समारोह में सम्मानित किसानों की कृषि पद्धति को कृषि विज्ञान केन्द्रों तक पहुंचाएं। साथ ही वहां किसानों के डेलिगेशन के सामने इन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।

…अन्य किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए इन किसानों का उद्बोधन भी कराया जाना चाहिए। आज यहां मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत 11 कृषकों को ट्रैक्टर प्रदान किए गए हैं। यह जानकारी अन्य किसानों को भी दें तो वे प्राकृतिक और विष-मुक्त खेती से तेजी से जुड़ सकेंगे’। 

लखनऊ में सोमवार को चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कृषकों को सम्मानित करते सीएम योगी।
लखनऊ में सोमवार को चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कृषकों को सम्मानित करते सीएम योगी।

किसान दिवस सम्मारोह को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी किया संबोधित…

किसान दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुएउप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि – ‘श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने कृषि को उत्कृष्टता प्रदान करने व किसानों की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

…प्रधानमंत्री जी ने चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न प्रदान कर देशभर के किसानों का सम्मान किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में किसान हित के लिए अनेक कार्य किये गये हैं। प्रदेश गेहूं, चीनी व दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है’।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि – ‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र के नवाचार के माध्यम से प्रदेश तेज गति से अग्रसर हुआ है। कृषकां को अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राज्य में विगत कुछ वर्षों में कृषि उत्पादन में लगभग 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है’।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा,  अमरेश कुमार,  रामचंद्र प्रधान, लखनऊ की महापौर  सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष  श्याम बिहारी गुप्ता, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त  मोनिका एस गर्ग, प्रमुख सचिव कृषि  रवीन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रगतिशील किसान आदि उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img