Ranchi : हेमंत सरकार गठन के बाद ही मंत्री काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। लगातार विभागीय समीक्षा बैठक की जा रही है। सरकार में सबसे युवा मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज कृषि विभाग के डायरेक्टरेट के साथ बैठक की जिसमें केंद्र और राज्य के द्वारा प्रायोजित योजनाओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़ें- Gumla Crime : ब्राउन शुगर बेचते दो युवक गिरफ्तार, ब्राउन शुगर सहित कैश बरामद…
Ranchi : बीज ग्राम योजना होगा लागू
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में एक योजना चलाए जाते हैं जिसमें किसान मडुआ (मिलेट्स) उगाते हैं उन्हें तीन हजार रुपया प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दिया जाता है और राज्य में लगभग 14 सौ किसान हैं जिनको डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से जाने वाला है। दूसरी अहम बात यह है कि एफपीओ में हमारा खास ध्यान रहेगा और आज लोहरदगा जिले के एक एफपीओ के खाते में 15 लाख रुपये डालें गए।
ये भी पढ़ें- Breaking : गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस और राजद ने किया पुतला दहन…
तीसरी अहम बात है कि जितने बीज की राज्य में आवश्यकता होती है उतने सप्लाई नहीं कर पाते हैं। कभी समय पर टेंडर नहीं होता है तो कभी बीज की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। यह तमाम प्रकार की चुनौतियां हैं इसलिए आगामी वर्ष के लिए 10 गाँव के साथ एमओयू किए जायेंगे जो बीज ग्राम योजना कहलायेगा।
रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—


















