CM Yogi : यूपी 9 अगस्त से मनाएगा काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष, 13 से 15 अगस्त हर घर फहरेगा तिरंगा

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ : CM Yogi –  यूपी 9 अगस्त से मनाएगा काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष, 13 से 15 अगस्त हर घर फहरेगा तिरंगा। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर कथानक ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 9 अगस्त को शताब्दी वर्ष की शुरुआत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ फहरा कर अमर शहीदों को नमन भी किया जाएगा। शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन देश के स्वाधीनता समर की अमर कहानी है।

बोले सीएम – राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने वाला पर्व है काकोरी ट्रेन एक्शन

सीएम ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने वाला पर्व है। अगले वर्ष 2025 में जबकि इस घटना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं तो यह अपने अमर नायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का एक सुअवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि पूरे एक वर्ष तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृतियों को नमन किया जाना चाहिए। इस वर्ष 9 अगस्त को काकोरी में मुख्य समारोह के आयोजन के बाद प्रदेश के प्रत्येक शहीद स्मारक पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। 9 अगस्त को स्कूलों में प्रभात फेरी निकल जाए। स्कूलों ,कॉलेजों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में डिबेट का आयोजन किया जाए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संबंध में हो। विजेता बच्चों को पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाए । इस अवसर पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए ।यह पेंटिंग स्थानीय या क्षेत्रीय  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित हो।

मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त से ही हर घर तिरंगा लगाना शुरू करने को कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 अगस्त काकोरी ट्रेन एक्शन के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाए। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा लगाए जाए। यह एक जनांदोलन के रूप में हो। एक पोर्टल तैयार किया जाए, जिस पर लोग अपने घरों पर तिरंगा लगने के बाद सेल्फी लेकर उसे अपलोड करें। 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन के अवसर पर प्रत्येक शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड के माध्यम से राष्ट्र गीत के धुन बजाया जाए। इससे पूर्व शहीद स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का अभियान चलाया जाए। विभिन्न अस्पतालों में फलों का वितरण किया जाए। युवा रक्तदान करें। साथ ही, एक पेड़ मां के नाम भी नाम पर भी पौधरोपण किया जाय। मुख्यमंत्री की अगुवाई में शासन और प्रशासन पर तय हुआ है कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में गौरव गाथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र चिंतन विचार ,शहीदों को नमन, पर्यावरण संरक्षण एक जीवन शैली, सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास, समर्पण एवं राष्ट्र की सेवा इत्यादि विषयों पर काकोरी ट्रेन एक्शन  पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates