बुलडोजर पर CM Yogi के मंत्री असीम अरुण बोले – फुल स्पीड में चलेगी

गोरखपुर: बुलडोजर पर CM Yogi के मंत्री असीम अरुण बोले – फुल स्पीड में चलेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बुलडोजर एक्शन पर विराम भले ही लगा हो लेकिन यूपी में CM Yogi सरकार के हौंसले कम नहीं हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री असीम अरुण ने एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक से खास बातचीत में कहा कि यूपी में कोई भी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है। यह आगे भी जारी रहेगी।

यही नहीं, उन्होंने पूरी दृढ़ता से बुलडोजर वाली कार्रवाई को लेकर कहा कि- ‘बिल्कुल चलेगा और फुल स्पीड में चलेगा। हमने कहा कि हम जो भी कार्रवाई करते हैं, वह नियमों और कायदों को ध्यान में रखकर करते हैं‘।

असीम अरुण बोले – CM Yogi कानून से परे जाकर नहीं करते कार्रवाई

मंत्री असीम अरुण यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे बुलडोजर का ‘ड्राइवर’ (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) बहुत कुशल हैं। वे कोई भी कार्रवाई कानून से परे जाकर नहीं करते। यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश की जनता हमारे साथ खड़ी है। हमारे लिए हमारी मां-बहनों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और हम इससे कोई समझौता नहीं कर सकते। 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय अपनी जगह है। मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन यह अवश्य कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर कोई समझौता न पहले किया गया था, न अब किया जाएगा। जहां तक बुलडोजर से कार्रवाई की बात है, कोई भी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है। जो नियम-कायदे हैं, उनका पूरा पालन करते हुए की गई है‘।

पीएम मोदी और सीएम योगी संग असीम अरुण की फाइल फोटो
पीएम मोदी और सीएम योगी संग असीम अरुण की फाइल फोटो

असीम अरुण बोले – CM Yogi के राज में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कोई नहीं रोक सकता

इसी क्रम में यूपी के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं पूर्व आईपीएस असीम अरुण समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए आगे कहा कि ‘समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल अपराधियों का संरक्षण किया जाता था। सरकार के बड़े-बड़े मंत्री अपराधियों के सामने हाथ जोड़कर नतमस्तक रहते थे।

ऐसी सोच वाले अखिलेश यादव जी आज भी सोच रहे हैं कि सरकार उसी तरीके से चलती है। लेकिन आज यूपी में अब योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी और इसे कोई रोक नहीं सकता। अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान कोई भेदभाव नहीं होता। हमारे लिए वह केवल अपराधी है।

अखिलेश यादव जी को अपराधी की जाति दिखाई दे गई, लेकिन उसी एनकाउंटर में घायल हुए सिपाही की जाती नहीं दिखाई दी। अपराधियों को जाति के आधार पर पहचानने की सोच शर्मनाक भी है, और देश-समाज के लिए खतरनाक भी। किसी जिम्मेदार पार्टी और नेता से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती‘।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...