CM Yogi On Akhilesh Yadav : ‘बुलडोजर’ चलाने को ‘बुलडोजर’ जैसी इच्छाशक्ति चाहिए, सब नहीं चला सकते

डिजीटल डेस्क : CM Yogi On Akhilesh Yadav – ‘बुलडोजर’ चलाने को ‘बुलडोजर’ जैसी इच्छाशक्ति चाहिए, सब नहीं चला सकते। लखनऊ में बुधवार को 1377 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर करारा हमला बोला।

सीएम योगी ने सपा नेताओं की जमकर खिंचाई की और बुलडोजर को लेकर दिए गए बयान पर भी अखिलेश यादव की जमकर चुटकी ली।

इस क्रम में सीएम योगी का तेवर आक्रामक रहा और खास बात यह रही कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी खुलकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसे एवं मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार के भ्रष्टाचार पर जारी प्रहार की जमकर सराहना की।

सीएम योगी का तंज – अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं टीपू

लखनऊ के लोकभवन में बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित कुल करीब 1377 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा।

CM Yogi On Akhilesh Yadav – ‘बुलडोजर सबके हाथ में नहीं फिट होता है। उसके लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए।

अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं।

अब टीपू भी सुल्तान बनने के सपने देख रहे हैं। कुछ समय पहले एक नाटक आता था मुंगेरी लाल के हसीन सपने, आज वह लोग भी सपने देख रहे हैं। यह लोग सपना देख रहे हैं। जब इनको अवसर मिला था तो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे’।

मुख्यमंत्री योगी के इस बयान के काफी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के जवाब में सीएम योगी ने बुधवार को यह बयान दिया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ता में आए तो 2027 के बाद बुलडोजर को गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे।

सीएम योगी बोले – सपा सरकार में महाभारत के सारे किरदार थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘वर्ष 2017 के पहले जब नौकरियां निकलती थीं तो चाचा भतीजे में वसूली की होड़ लगती थी। आज कुछ जिलों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है। 2018 से पहले ऐसा ही आतंक और स्थिति यूपी में थी। इनके भी क्षेत्र बांटे थे। महाभारत के सभी किरदार इसमें थे।

जो आज बोल रहे हैं, इनको पहले भी अवसर मिला था। इन्होंने कुछ किया नहीं। इन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता इन लोगों के समय की गुंडागर्दी और अमर्यादित आचरण देख चुकी है।

सपा सरकारों ने यूपी में युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। आज युवाओं को उनकी प्रतिभा, क्षमता से नियुक्ति पत्र मिल रहा है। अगर युवाओं की राह में कोई बैरियर है तो हम उसको हटाएंगे। बैरियर तोड़ेंगे। बेईमानी करने वालों की संपत्ति भी कुर्क करेंगे।

यहां पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इनका चयन केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए है। यही युवा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। प्रदेश को आज हम अचीवर स्टेट बना रहे हैं।

प्रदेश में तेजी से इज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ा है। 40 लाख करोड़ का निवेश आया है इससे डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) एक ब्रांड बन गया है’।

अपने संबोधन के आखिर में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक-युवतियों को संदेश दिया कि – ‘आपका एक ही लक्ष्य विभाग को सर्वोत्तम बनाना होना चाहिए। हम देश को विकसित भारत बनाना है’।

बुधवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ।
बुधवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ।

केशव मौर्या बोले – यूपी में पहले बिना रिश्वत नौकरियां नहीं मिलती थीं..

इसी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के संबोधन के भी काफी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक उन्हें सीएम योगी से नाराज बताया जा रहा था और उसी को लेकर में अंदरखाने जारी खींचतान की बातें भी लगातार मीडिया में छाईं रही थी।

बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बयान सीधे पर भाजपा की मुख्य विचारधारा पर केंद्रित रही। साथ ही उन्होंने अपने सरकार की लाइन पर प्रतिपक्षी दलों को जमकर धोया और इस क्रम में किसी को नहीं बख्शा।

केशव प्रसाद मौर्या बोले – ‘मैं खुद प्रयागराज से आता हूं जहां हमेशा 5 लाख की संख्या में प्रतियोगी छात्र रहते हैं। वे प्रतियोगी परीक्षा वाले युवा ऐसे परिवारों से आते हैं जिनके पास प्रयागराज में बच्चों के टिकाने एवं उनके खानपान तक के खर्च की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होती।

यह बात मैं दावे के साथ कहता हूं कि जब से योगीजी के नेतृत्व में प्रदेश में हमारी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तो भर्तियों से भ्रष्टाचार के रावण को जलाकरके भस्म कर दिया।

पहले पेपर लीक का एक गैंग था जो पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा खड़ा किया गया था। वह गैंग प्रतिभाशाली बच्चों के सामने इस तरह का संकट बनकर खड़ा हो जाते थे कि जिन्हें सफलता नहीं मिलनी चाहिए थी, वे सफल हो जाते थे।

लेकिन बधाई दूंगा कि उत्तर प्रदेश में अभी पुलिस भर्ती की बहुत बड़ी परीक्षा संपन्न हुई और पेपर लीक करने वाले गिरोह के लोग थर-थर कांप रहे थे और परीक्षा शानदार तरीके से संपन्न हुई जो आप सभी जानते हैं।

सपा, बसपा कांग्रेस की सरकारों में बिना रिश्वत दिए किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। यही उत्तर प्रदेश है जहां पहले बिना रिश्वत के नौकरी नहीं मिलती थी लेकिन आज बिना रिश्वत नौकरी मिली है, यह बदलाव है।

नियुक्त पत्र पाने वाले सभी युवा आगे जाकर बताएं कि उन्हें बिना किसी भ्रष्टाचार के अपनी प्रतिभा के बूते यह नौकरी हासिल हुई है’।

कार्यक्रम में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, बलदेव सिंह औलख, बृजेश सिंह रावत, राकेश राठौर, मुख्य सचिव मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...