Thursday, July 31, 2025

Related Posts

राज्यभर में 18 से 20 दिसंबर के बीच चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांचीः राज्य में 18 से 20 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के कारण राज्य के तापमान में 3-4 डिग्री के बीच गिरावट भी देखी जा सकती है।

कांके का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में शीतलहर चलने वाली है जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। राज्य में फिलहाल सबसे ठंडी जगह राजधानी रांची का कांके क्षेत्र है। यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक है वहीं मैक्लुस्कीगंज का तापमान 5 डिग्री है।

ये भी पढ़ें- उपायुक्त कार्यालय में हुई जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक

मालूम हो कि अभी झारखंड का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब है वहीं अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आस-पास है। दिन पर दिन तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिसके कारण कड़ाके की ठंड और बढ़ने वाली है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe