थोड़ी देर में सैफ चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन, कल्पना सोरेन के साथ स्टेडियम पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रांची. राजधानी रांची में बहुप्रतीक्षित सैफ चैंपियनशिप 2025 (SAFF Championship 2025) का आगाज कुछ देर में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

थोड़ी देर में सैफ चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन

स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह की शुरुआत होगी। बड़ी संख्या में दर्शक, खेल प्रेमी और स्कूली बच्चे इस खास मौके पर मौजूद हैं। पूरा स्टेडियम जोश और उत्साह से गूंज उठा है।

इस चैंपियनशिप में दक्षिण एशियाई देशों की कई टीमें भाग ले रही हैं, और झारखंड सरकार ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से सख्त इंतजाम किए गए हैं।

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...