Advertisment

पिकअप और टेंपो में टक्कर, 3 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

रोहतास : रोहतास जिले के जखनी पुल के समीप ऑटो और पिकअप के टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, लेकिन सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। घटना सासाराम-आरा पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास की है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

वहीं घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सासाराम आरा पथ पर अनियंत्रित पिकअप तथा ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें घटनास्थल पर हीं दो महिला की मौत हो गई और एक ने सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक में पेनार निवासी अनिल सिंह कि पत्नी मंजू देवी, कच्छवां कैथी के चुन्नू सिंह के 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी एवं छोटेलाल शामिल हैं। जबकि अन्य घायल नोखा थाना क्षेत्र के गोपालपुर, गोसाईं पुर आदि जगहों के बताए जा रहे हैं। इधर, घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में यातायात डीएसपी आदिल बिलाल सहित सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय भी मौजूद रहे और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने प्रत्याशी शिवेश राम के लिए किया प्रचार, कहा- भारी मतों से होंगे विजयी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...