Advertisment

CM नीतीश ने प्रत्याशी शिवेश राम के लिए किया प्रचार, कहा- भारी मतों से होंगे विजयी

रोहतास : लोकसभा चुनाव-2024 के आम चुनाव के मद्देनजर रोहतास के करगहर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। विपक्ष को आड़े लेते हुए कहा कि बिहार के लोगों के विकास में हमारा योगदान है। लेकिन विपक्ष कार्य का श्रेय लेने में लगा हुआ है। बताते चलें कि सासाराम लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी इस बार शिवेश राम को टिकट मिला है। लिहाजा स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम पहले दो बार इधर उधर चले गए थे लेकिन अब कहीं जाने वाले नहीं हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष के लोग संविधान बदलने का भरम फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेसियों ने सबसे ज्यादा सैकड़ों बार संविधान से छेड़छाड़ किया है। जबकि एनडीए ने संविधान को मजबूत करने का काम किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं करते हैं लेकिन हम लोगों ने उचित सम्मान दिया। हिंदू और मुस्लिम के बीच झगड़ा यही लोग लगवाते थे।

यह भी पढ़े : जात की बजाय जमात के साथ दिखाई दे रहा है क्षत्रिय समाज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...