Hazaribagh : हजारीबाग रजिस्ट्री ऑफिस में बुधवार को अपर समाहर्ता ने औचक निरीक्षण किया है। बताया जाता है कि इन्हें शिकायत मिली थी कि जमीन रजिस्ट्री करने में भारी अनियमितता हो रही है। नियम को ताक पर रखकर रजिस्ट्री किया जा रहा है और इसमें कई तरह की गड़बड़ी की जा रही है।
रजिस्ट्री करने में भारी अनियमितता की मिली थी शिकायत
इस सूचना पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने लगभग 2 घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में रजिस्ट्री में प्रतिबंधित सूची में दर्ज जमीन का भी रजिस्ट्री कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-Bank Fraud मामले में आरोपी को 5 साल की जेल, यह था मामला…
यही नहीं नकली खतियान बनाकर भी रजिस्ट्री करने की शिकायत अपर समाहर्ता को मिली थी। इसके आलोक में ही यह औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण करने के बाद अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
जांच के बाद उपायुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि रजिस्ट्री ऑफिस से अनियमितता की शिकायत आई थी। इसी आधार पर यह औचक निरीक्षण किया गया है।
ये भी पढ़ें- Tender Commission : मनीष रंजन को ईडी ने 3 जून को प्रॉपर्टी डिटेल्स के साथ फिर बुलाया, क्या अब खुलेगा राज की बात !
पूरे झारखंड में इन दिनों जमीन निबंधन को लेकर घोटाला हुआ है। कई बड़े अधिकारी इसमें नपे भी गए हैं। ऐसे में यह औचक निरीक्षक बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री ऑफिस के आस-पास सक्रिय दलाल भी फरार हो गए। घंटों बीत जाने के बाद जब पदाधिकारी औचक निरीक्षण करने के बाद निकले तो तरह-तरह की बातें भी होने लगी।







