राजगीर में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू, एक टिकट में जू और नेचर सफारी का पूरा आनंद

पटना : राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किया है। इस पैकेज के तहत पर्यटक एक ही टिकट पर दोनों सफारियों की सभी प्रमुख गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। व्यस्कों के लिए इसकी कीमत दो हजार रुपए और बच्चों के लिए एक हजार रुपए निर्धारित की गई है।

जनरल टिकट का चार्ज ऑफलाइन में 250 व ऑनलाइन में 750 रुपए निर्धारित है

इस पैकेज में जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी भ्रमण, सफारी भ्रमण, नेचर सफारी प्रवेश, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, वॉल क्लाइंबिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। (बच्चों के लिए जिप लाइन और जिप बाइकिंग को छोड़कर)। वहीं जनरल टिकट का चार्ज ऑफलाइन में 250 रुपए एवं ऑनलाइन में 750 रुपए निर्धारित है।

Rajgir 1 22Scope News

अब पैकेज लेने वाले पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में नहीं लगना पड़ेगा

अब पैकेज लेने वाले पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि टिकट ऑनलाइन व काउंटर दोनों से उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 20 टिकट उपलब्ध होंगे, यानी प्रतिदिन कुल 40 टिकट ही जारी किए जाएंगे। यह पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के स्लॉट में उपलब्ध रहेगा। विशेष प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी में पर्यटकों को जानकारी देंगे।

Rajgir 2 22Scope News

यह विशेष पैकेज परिवारों, विदेशी पर्यटकों व बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा – निदेशक व नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी

राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम और नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम ने बताया कि यह विशेष पैकेज परिवारों, विदेशी पर्यटकों व बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। इस पैकेज से पर्यटक समय की बचत के साथ- साथ बेहतर अनुभव भी ले सकेंगे। वहीं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस का घोल और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वेटिंग शेड, बस वेटिंग शेड, एंट्रेंस प्लाजा और अन्य विभिन्न स्थानों पर शेड का निर्माण भी कराया गया है।

Rajgir 3 22Scope News

सफारी का नया अंदाज : अब लाइन नहीं, सीधे एक्सपीरियंस

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग पर्यटकों के सबसे पसंदीदा आकर्षण बने हुए हैं। इन लोकप्रिय स्थलों पर प्रतिदिन हजार से 12 सौ पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले तीन महीनों में इन आकर्षणों पर एक लाख 37 हजार 855 से अधिक पर्यटक घूमने आए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें सवार होकर वे विभिन्न जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑटोरिक्शा भी किराए पर उपलब्ध कराया जाता है। इन सुविधाओं और आकर्षणों के कारण राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

Rajgir 22Scope News

यह भी पढ़े : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...