Gumla में चुनाव का पूरा लेखा-जोखा, इतने लोगों ने दिया वोट, देखें आंकड़ा…

Gumla : गुमला जिले में आज प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया था, जिससे मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रही।

ये भी पढ़ें- Breaking : थम गया मतदान, चुनाव आयोग ने बताया कितने प्रतिशत लोगों ने दिया वोट, देखें लिस्ट… 

Gumla : कुल 69.01% प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

आज के मतदान में जिले भर में कुल 69.01% प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सिसई विधान सभा क्षेत्र में 71.21%, गुमला विधानसभा क्षेत्र से 64.46% एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से 70.06% मतदान हुए। सभी ईवीएम (EVM) मशीनों की सुरक्षित वापसी के उपरांत कल अंतिम मतदान प्रतिशत की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में मतदान केंद्रों पर न सिर्फ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, बल्कि स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे हैं लोग-निरसा में हेमंत सोरेन का बड़ा हमला…

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक और सुरक्षाबलों ने तत्परता से अपना कर्तव्य निभाया। मतदाताओं का भी उत्साह सराहनीय रहा, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रशासन का सहयोग किया।

 गुमला से अमित राज की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...

Assam AN-32 Plane Crash: इकलौते बेटे की शहादत से रो पड़ा...

Assam AN-32 Plane Crash: बिहार के भोजपुर ज़िले के रहने वाले 'अग्निवीर' (एयर फ़ोर्स) दानिश आलम, असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के...

झारखंड-बिहार में मानसून बना ‘साँप का मौसम’: करैत और कोबरा से...

झारखंड-बिहार में मानसून बना 'साँप का मौसम': जमशेदपुर में बीते चौबीस घंटे के भीतर करैत के डंसने से दो महिलाओं की जान चली गई।...

कांडी PHC में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक, DC...

Garhwa News: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से, डिप्टी कमिश्नर-सह-डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ मिश्रा ने कांडी ब्लॉक के प्राइमरी हेल्थ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img