Dhanbad : गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे हैं लोग-निरसा में हेमंत सोरेन का बड़ा हमला…

Dhanbad : निरसा विधानसभा के कलियासोल में इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी अरुप चटर्जी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से पहुंचे। जहां सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा की निरसा में सरकार का आंख, नाक और कान सभी ने अरुप चटर्जी को बनाया है।

Dhanbad : झारखंड के आकाश में चील कौवे उड़ रहे है

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के आकाश में चील कौवे उड़ रहे है। उनके बहकावे में नहीं आना है। पूंजीपतियों की जमात की लड़ाई आदिवासी, पिछड़ा के साथ है। राज्य बनने के बाद बीस साल तक भारतीय जनता पार्टी ने सरकार चलाया। परंतु इस बार जितना मेहनत भाजपा कर रही है कभी इतना नहीं किया।

राज्य की जनता को बचाने के लिए हमारे कई नेता कोरोना के चलते चले गए, तब जाकर झारखंड सुरक्षित रही। इसमें महिलाओं का विशेष योगदान रहा। उसके बाद से ही हमने महिलाओं के सम्मान में मंइयां सम्मान योजना लाया। जिससे झारखंड की महिलाओं को एक हजार रुपये मिले।

गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे है

आगे बीजेपी पर जमकर हमला करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे है। हमारे पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को देखकर विपक्ष घबरा गया है और देश के तमाम लुटेरों को झारखंड भेजा है। हमने बिजली बिल माफी, 24 घंटा बिजली मुहैया करवाना, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ़, किसानों की ऋण माफी जैसी कई कार्य राज्य सरकार जनता को उपहार दी है।

कहां राज्य के गरीब परिवार छोटी-छोटी जरूरत के लिए कर्ज लेते थे बिजली का बिल जमा नहीं करने पर पुलिस आई थी केस मुकदमा होता था। उन गरीबों का बोझ हमने अपने कंधों पर लिया बिजली बिल माफ किया। ऐसी नीतियां बनाई कि आपके घर में 24 घंटे बिजली आएगी। इसके लिए 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। गांव देहात में एक दो बूढ़ा बुजुर्ग को पेंशन मिलता था। भारत सरकार ने नियम बनाया था कि इससे ज्यादा लोगों को पेंशन नहीं मिलेगा। हमने कानून बनाया है कि इस राज्य में 50 साल से अधिक की महिला तथा 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को पेंशन मिलेगा।

वर्तमान विधायक ने पिछले 5 वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया-अरुप चटर्जी

वहीं भाकपा माले प्रत्याशी अरुण चटर्जी ने कहा कि वर्तमान विधायक कभी भी लोगों के पास नहीं गई। विधायक को हर समय लोगों के सुख-दुख में उपस्थित रहना चाहिए। उन्होंने पिछले 5 वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। इस बार निरसा की जनता ने मन बना लिया है कि अरूप चटर्जी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजेंगे। मेरी प्राथमिकता होगी कि आने वाले 5 वर्षों में पानी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...