प्रदर्शन के दौरान मृत कार्यकर्ता के लिए कांग्रेस ने यूपी पुलिस पर मढ़े आरोप

डिजिटल डेस्क : प्रदर्शन के दौरान मृत कार्यकर्ता के लिए कांग्रेस ने यूपी पुलिस पर मढ़े आरोप। बीते बुधवार को यूपी विधानसभा घेराव के घोषित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर निवासी पार्टी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत को लेकर  कांग्रेस पदाधिकारियों ने यूपी पुलिस पर आरोप मढ़े हैं। प्रदेश कांग्रेस ने प्रभात पांडेय की मौत के लिए यूपी पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

प्रभात पांडेय की मौत पर गांव में छाया मातम…

बीते बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर निवासी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृत प्रभात पांडेय सहजनवां थाना क्षेत्र के देईपार गांव के रहने वाले थे। वह यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव के पद पर भी रहे हैं।

प्रभात की मौत के लिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

विधानसभा घेराव के कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर निवासी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की घटना पर पार्टी ने प्रदेश सरकार पर ठीकरा फोड़ा है और उसे सीधे निशाने पर लिया है।

कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि –‘ …यूूपी की मौजूदा योगी सरकार जनहित के खिलाफ काम कर रही है। जनता की आवाज को दबाती है और उसकी आवाज बनने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंकुशता से मार देती है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है’। 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...