Advertisment

तस्वीर एडिट कर गलत प्रचार करने की कांग्रेस प्रत्याशी ने थाने में की शिकायत

रांची: खूंटी कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की तस्वीर को एडिट कर गलत प्रचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी थाना में एक प्राथमिक दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया में उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। उनके चुनाव प्रचार की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने आवेदन में उन्होंने एक मोबाइल नंबर 6200225332 भी अंकित किया है। इसके माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में कालीचरण मुंडा ने कहा कि उसकी जीत से घबरा कर विपक्षी दल उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनकी जीत तय है, क्योंकि सरकार से जनता बेहद नाराज हैं।

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...

Viral Photo का सच आया सामने! अचेत बच्ची को मां ने...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के एक अस्पताल से सामने आई बच्ची की वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।...