कांग्रेस कमिटी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनी लोगों की समस्याएं

कोडरमाः कांग्रेस कमिटी की ओर से कोडरमा के झुमरीतिलैया में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट उसका निदान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा आम लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता के पास पहुंचे, जहां मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक भी लिया गया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ-साथ लोगों की समस्याएं सुनने का यह सीधा माध्यम है और इसके जरिए लोगों के समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। वही दूसरी तरफ जमशेदपुर में चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को दुखद बताया और कहा कि चिकित्सक भगवान के दूसरे रूप होते हैं और हमसभी को उनका सम्मान करना चाहिए।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर में चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को उन्होंने गंभीरता से लिया हैं और वहां के एसएसपी को तुरंत मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया हैं। जमशेदपुर की घटना को लेकर राज्य भर के चिकित्सक आक्रोशित हैं और कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं।

रिपोर्टः अमित कुमार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...