तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कांग्रेस को नहीं आई रास

अजीत शर्मा के आवास पर हुई कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक

पटना : तेजस्वी के नेतृत्व- कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर

कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई. बैठक में विधायक और एमएलसी शामिल हुए.

वही बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि

हम महागठबंधन का हिस्सा हैं. सदन में किस तरीके से सबसे अधिक से अधिक सुनी जाए,

इसको लेकर के हम काम करेंगे. सब लोग एकजुट होकर विपक्ष का सामना करेंगे.

ajit sharma1 22Scope News

तेजस्वी के नेतृत्व: हम सब मिलकर लड़ेंगे चुनाव- अजीत शर्मा

बीजेपी जब सरकार में थी तो रोजगार दे नहीं रही थी और अब महागठबंधन की सरकार रोजगार दे रही है तो बाधा उत्पन्न कर रही है. वहीं 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा इस सवाल पर कहा कि पहले हमारी प्राथमिकता 2024 चुनाव की है कैसे बीजेपी को हटाया जाए. जब 25 का चुनाव होगा तो देखा जाएगा हम सब मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे. वही सीटीईटी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी द्वारा दिए गए बयान और राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन पर कहा कि बीजेपी का काम ही है लोगों को भटकाना.

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा. इसका फैसला महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में लिया गया है और घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में किया. इसकी जानकारी महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री विजय चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अब युवाओं को नेतृत्व देना चाहिए. और आज भी नीतीश कुमार ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भविष्य के नेता हैं और आगे की राजनीति इनलोगों को देखना है.

नीतीश कुमार नहीं है पीएम उम्मीदवार

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले भी कहे थे और आज भी स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं. उनकी मंशा केवल बीजेपी को हराने की है. इसके लिए जितने भी राजनीतिक दल हैं जो भाजपा से अलग हैं उनको एकजुट करना है. यदि ऐसा हो जाता है तो भाजपा सत्त में नहीं आएगी.

तेजस्वी के नेतृत्व: शराबबंदी पर कांग्रेस के बयान से सीएम नीतीश नाराज

महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की कार्यवाही को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है. उन्होंने सभी सदस्यों को मौजूद रहने का निर्देश दिया. शराबबंदी पर कांग्रेस के बयान से सीएम नीतीश ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी पर कांग्रेस नेताओं का बयान आते रहता है. बयान देने से बेहतर शराबबंदी को लागू करने में सहयोग करें.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...