Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

नियुक्ति के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे Congress जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नियुक्ति के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे Congress जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Google पर 22Scope चुनें

गया: गया जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद पहली बार गया पहुंचे जहां पार्टी कार्यालय में उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ दोनों कार्यकारी अध्यक्ष उदय मांझी और सहाबुद्दीन रहमानी भी मौजूद थे। Congress Congress Congress Congress 

इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, मै उसे पूरा करूंगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने की कोशिश करूंगा। हम जिला के सभी वर्ग के नेता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को धरातल पर मजबूत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एक मात्र नेता राहुल गांधी हैं जो सबकी बात करते हैं और अपनी बातों को मजबूती से रखते हैं।

यह भी पढ़ें – Ishq में तस्कर बन गई महिला, परिवार ने किया विरोध तो…

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव शौकत निशात उर्फ नवाब अली ने कहा राहुल गांधी के अलावा किसी में दम नहीं जो देश के हर मुद्दों पर मुखर हो कर भापजा का विरोध कर सके। अगर देश बचाना है तो फिर लोगों को कांग्रेस के साथ चलना ही होगा।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गगन कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व विधायक खान अली, बिहार प्रदेश माइनॉरिटी विभाग के चेयरमैन उमेर खान, शौकत निशात उर्फ नवाब अली, खालिद अमीन, समाज सेवी राजीव रंजन, नंदू चंद्रवंशी, सतेंद्र नारायण, धर्मेंद्र कुमार निराला, विद्या शर्मा, जुगल किशोर, गया जिला यूथ कांग्रेस के विशाल कुमार, मदीना खातून, पिंकी कुमारी, साहिल गुप्ता, आफताब खान, लवली सिंह, रंजीत कश्यप, अभिजीत सिन्हा, संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप शर्मा, राम प्रमोद सिंह, रामजी मांझी, सतेंद्र प्रसाद, लालसा देवी के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Auto से पटना की सड़कों पर निकले ट्रैफिक एसपी, कई जगहों पर…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...