डिजीटल डेस्क : गरीब-कल्याण की विरोधी है कांग्रेस, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी। महाराष्ट्र में गुरूवार को एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसकी अगुवाई वाले आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मुंबई के निकट रायगढ़ के पनवेल में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि – कांग्रेस गरीबों के लिए कल्याण की हर योजना का जमकर विरोध करती है, उसकी मंशा कभी गरीबों के कल्याण की रही ही नहीं।
पीएम बोले – कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे
पनवेल की चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘भाजपा की महायुति सरकार की नीतियां आज महाराष्ट्र में शोषितों और वंचितों की ताकत बन रही है। जो काम 10 साल में हुए, वो काम पहले भी हो सकते थे लेकिन कांग्रेस की सरकारों की मंशा ही नहीं थी कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे’।

पनवेल के इस्कॉन सेंटर में पहुंचे पीएम मोदी, स्वयंसेवकों संग पीएम ने किया हरि-कीर्तन
चुनाव प्रचार के क्रम में पनवेल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन केंद्र का दौरा किया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्कॉन स्वयंसेवकों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने इस्कॉन स्वयंसेवकों के साथ कुछ देर चलते-चलते हरि-कीर्तन भी किया।
Highlights


