कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का उठाया मुद्दा, विधानसभा चुनाव लड़ने पर जानिए क्या कहा

जमशेदपुर. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ. अजय कुमार ने आज बिष्टुपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में न्यूनतम मजदूरी का विषय उठाया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार से इस पर जल्द से जल्द उद्योग जगत को आदेश देकर जमशेदपुर में न्यूनतम मजदूरी लागू करने को कहा। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी अपनी बात रखी।

डॉ. अजय कुमार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का उठाया मुद्दा

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से बात करेंगे कि सरकार पर दवाब डालें कि अलग-अलग उद्योग चेंबर की मीटिंग बुलाकर जमशेदपुर में न्यूनतम मजदूरी जल्द से जल्द लागू हो। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढोतरी संबंधी अधिसूचना 11 मार्च 2024 (न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी अधिनियम 2024) को जारी करने के साथ ही प्रदेश में इसको लागू कर दिया गया था। सरकार को यह सुनश्चित करना होगा कि मंहगाई के अनुसार श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी मिले।

वहीं डॉक्टर अजय कुमार ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लकेर कहा कि आने वाले विधानसभा में अगर पार्टी पूर्वी विधानसभा से प्रत्याशी बनती है तो हम चुनाव अवश्य लड़ेंगे।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...