सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की।

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता

बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस नेताओं और सीएम हेमंत सोरेन के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन, जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे एवं राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बता दें कि, झारखंड में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सियासी दल चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ है। विपक्षी पार्टी बीजेपी इस चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा कर रही है तो सत्ताधारी दल भी जनता के सामने विभिन्न माध्यमों से जा रहा है।

बिहार में पहली बार केटामिन थेरेपी से डिप्रेशन के इलाज का...

भागलपुर : भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH) के मानसिक रोग विभाग ने गंभीर अवसाद से जूझ रही एक युवती के...

Palamu Tragedy: सरसों के तेल में Argemone Oil की मिलावट से...

 पलामू के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट में सरसों के तेल में जहरीले...

CA Foundation Result 2026: ICAI ने जारी किया रिजल्ट, नासिक की...

 ICAI ने मई 2026 के CA Foundation परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऑल इंडिया में साक्षी जैन ने टॉप किया, जबकि रांची केंद्र...