JAC Matric Result Issue: 95% से कम रिजल्ट पर हजारीबाग के 59 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

हजारीबाग में जैक मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोका गया। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।


JAC Matric Result Issue हजारीबाग: Jharkhand Academic Council की मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले हजारीबाग जिले के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। 95 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का वेतन फिलहाल रोक दिया गया है। साथ ही उनसे एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी Praveen Ranjan ने बताया कि इस बार मैट्रिक परीक्षा परिणाम में हजारीबाग जिला राज्यभर में 14वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष जिला सातवें स्थान पर था। रिजल्ट में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।

JAC Matric Result Issue: कई नामी स्कूलों को जारी हुआ नोटिस

जिन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें पीएमश्री केबी हाई स्कूल, हिंदू प्लस टू स्कूल, केएन प्लस टू स्कूल इचाक, राम नारायण प्लस टू स्कूल पदमा और पीएमश्री स्कूल देवकुली, सलगावां, पबरा, सरौनी तथा ढौठवा जैसे स्कूल शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार इन स्कूलों में विषयवार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। इसके बावजूद गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने से स्कूलों का परिणाम प्रभावित हुआ है।


Key Highlights

  • 59 हाई स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

  • 95% से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों पर कार्रवाई

  • एक सप्ताह में मांगा गया स्पष्टीकरण

  • गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में अधिक छात्र फेल

  • शिक्षक संघ ने सेंटअप टेस्ट बहाल करने की मांग की


JAC Matric Result Issue: शिक्षकों ने बतायी रिजल्ट गिरने की वजह

स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि इनरोलमेंट बढ़ाने के दबाव में कमजोर विद्यार्थियों का भी नौवीं कक्षा में नामांकन ले लिया जाता है। कई छात्र बुनियादी लेखन क्षमता में भी कमजोर होते हैं और एक पैराग्राफ तक सही ढंग से नहीं लिख पाते।

शिक्षकों ने यह भी कहा कि नौवीं कक्षा में सेंटअप टेस्ट की व्यवस्था बंद कर दी गयी है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक तैयारी का सही मूल्यांकन नहीं हो पाता। विद्यार्थी सीधे मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो जाते हैं।

इसके अलावा शिक्षकों को पूरे वर्ष गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखा जाता है। चुनाव ड्यूटी, ट्रेनिंग, सावित्री बाई फुले योजना, बैंक खाता खुलवाने, आय प्रमाण पत्र भरवाने और जनगणना जैसे कार्यों में लगे रहने के कारण वे विद्यार्थियों पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते।

JAC Matric Result Issue: शिक्षक संघ ने उठायी मांग

Jharkhand State Secondary Teachers Association के सचिव Ravindra Kumar Choudhary ने स्कूलों में फिर से सेंटअप टेस्ट शुरू करने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से अलग रखने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम दोनों में सुधार होगा।

JAC Matric Result Issue: डीईओ बोले — जवाब संतोषजनक हुआ तो होगा विचार

डीईओ प्रवीण रंजन ने कहा कि लगभग सभी स्कूलों में पर्याप्त और विषयवार शिक्षक उपलब्ध हैं। कई स्कूलों में एक ही विषय के दो-दो शिक्षक भी पदस्थापित हैं। इसके बावजूद रिजल्ट खराब होना चिंता का विषय है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन शिक्षकों और प्राचार्यों के जवाब में उचित कारण सामने आयेंगे, उन पर विभाग विचार करेगा।

Saffrn

Trending News

MS Dhoni Farewell Match: चेन्नई में हो सकता है माही का...

 महेंद्र सिंह धौनी का 2021 का बयान फिर वायरल हो रहा है। चेन्नई में उनका आखिरी टी20 मैच होने की अटकलें तेज हो गयी...

Ranchi Missing Child Case: 9 दिन बाद भी 18 माह की...

 रांची के खोरहाटोली से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल...

JTET Language Controversy: मगही-भोजपुरी-अंगिका पर आज अहम बैठक, जिलावार भाषा निर्धारण...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाषा विवाद को लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक आज होगी। मगही, भोजपुरी और अंगिका को लेकर मंथन तेज।JTET...

Jharkhand Teacher Appointment: 319 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र,...

झारखंड में 319 सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में होगा।Jharkhand Teacher Appointment...

Jharkhand Climate Change Impact: मई में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड...

 झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर साफ दिख रहा है। मई में सामान्य से 73% अधिक बारिश दर्ज हुई, कई जिलों में तापमान सामान्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img