अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

9 अगस्त क्रांति दिवस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि। कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन। अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद, सेवादल ने किया तिरंगा मार्च का  आयोजन

पटना: ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के 83वीं वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज शहीद स्मारक में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाएं रखने की प्रतिज्ञान ली गई तथा कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकले तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डॉ संजय यादव कर रहे थे।

सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट, राजापुर, बोरिंग रोड चौराहा, हाईकोर्ट मोड़, वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधान सभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्दील हो गई। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी कांग्रेसजन को प्रतिज्ञा दिलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह देश त्याग, समर्पण और बलिदानियों का देश रहा है। इस देश को अखंड बनाने में कई कुर्बानियां हुई हैं और कालांतर में हमने गांधीवादी नीतियों से इसे और बुलंद किया।

यह भी पढ़ें – युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, नेताओं ने कहा…

हम कांग्रेसजन इस बात का संकल्प लेते हैं कि आखिरी सांस तक इस देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारा इतिहास बलिदान का रहा है और हमने इस देश को सींचा है। अमर शहीद हमें प्रेरणा देते हैं कि देश के तिरंगा को हमेशा कांग्रेसजन बुलंदी देंगे। देश में तानाशाही सरकार को समझना होगा कि आम जनता के विकास के लिए उन्हें काम करना होगा तभी सच्चे मायनों में हम आजादी की जीती हुई लड़ाई को स्थापित रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 1942 का यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो’ आंदोलन की गूंज देशभर में फैल गई थी। राजेश राम ने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आज़ादी का अमूल्य उपहार हमें दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलें और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

यह भी पढ़ें – बिजली करंट लगने से महिला की मौत, चारा लाने खेतों में गई थी…

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजतन सिन्हा, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक अजय कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, विनय वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, आजमी बारी, चन्द्रप्रकाश सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, संजीव कर्मवीर, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, ललन यादव, राहुल पासवान, अश्विनी कुमार सिंह, प्रो विजय कुमार, अरविन्द लाल रजक, संजय पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रदुम्न यादव, रवि गोल्डन, रौशन कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा,

मो कामरान, अरविन्द चैधरी, विमलेश तिवारी, रूचि सिंह, उदय चन्द्रवंशी, संजय भारती, साधना रजक, मो शाहनवाज, राजेन्द्र चैधरी, मनोज शर्मा, एस ऍम सरफ,सुदय शर्मा, डॉ विवेक राज, विकास झा,विनय देव, रमाशंकर पाण्डेय, सुबोध मंडल, बिपिन झा  सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट मामले में DTO समेत 4 का गिरफ्तारी वारंट जारी

पटना से प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img