कांग्रेस विधायक ने मुकेश सहनी को कहा ‘वापस लीजिये बयान’, सीएम डिप्टी सीएम…’

भागलपुर: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा महागठबंधन सब कुछ ठीक होने का दावा तो कर रहा है लेकिन असलियत में सबकुछ ठीक दिख नहीं रहा है। महागठबंधन में कुछ न कुछ खटपट की खबरें आती ही रहती है। अब एक बार फिर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं की भौंहें तन गई हैं। मामले को लेकर भाजपा के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मुकेश सहनी ने इस तरह का बयान दिया है।

वे बोल रहे हैं कि कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है, वे राजनीतिक आदमी हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है। आज देश की मजबूत आर्थिक स्थिति बनाने में भी कांग्रेस का बड़ा हाथ है। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी क़ुरबानी दी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और मुकेश सहनी को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

यह भी पढ़ें – फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर लोगों ने एक कर्मी को फेंका नीचे, पुलिस जुटी छानबीन में…

कांग्रेस विधायक ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से अपना बयान वापस लेने तक की मांग कर दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी घर घर में और जनता के बीच है। 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में आएगी। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कौन सीएम बनेगा और कौन डिप्टी सीएम बनेगा वह जीत कर आये विधायक तय करेंगे।

वहीं सीट शेयरिंग के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राजद सुप्रीमो लालू यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी आपस में बैठ कर तय करेंगे। सभी लोग अभी अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं और सीट का बंटवारा हो जाने के बाद सभी दल एक दूसरे दल की मदद करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नोटबंदी के बाद अब बिहार में किया जा रहा वोटबंदी, जहानाबाद में महागठबंधन नेताओं ने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img