Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wakf Amendment Bill पर कांग्रेस ने जदयू भाजपा को लिया आड़े हाथों, कहा…

पटना: क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा विधानसभा के समीप सप्त मूर्ति यात्रा पर संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने क्रांतिकारियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू को घेरा और कहा कि जदयू बड़का झूठा पार्टी के साथ अंडा गठबंधन में है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का समर्थन किया है और कहा कि इसमें कहीं से भी मुस्लमान का हक नहीं मारा जा रहा है। तो इंडिया गठबंधन ने अपना स्टैंड ले लिया है। दान की जमीन और प्रॉपर्टी को समाज के काम में लाया जा सकता है। बिहार में कई जगहों पर वक्फ की जमीन पर सरकारी स्कूल चल रहा है। कई जगह सुविधा के लिए स्कुल और कॉलेज के लिए जमीन दान में दिया गया है। हमारे हिंदू और मुसलमान पुरखों ने सामाजिक काम के लिए बहुत अधिक जमीन पहले भी दान में दिया है।

ललन सिंह को अपना मंत्रालय भी संभालना है और वे बड़का झूठा पार्टी के साथ अंडा गठबंधन में हैं तो बोलना ही पड़ेगा। इसके साथ ही शकील अहमद खान ने बांग्लादेश की स्थिति पर अफ़सोस जाहिर किया और कहा कि इससे तकलीफ होता है। बांग्लादेश हमारा पडोसी मुल्क है, दुनिया में कहीं भी हिंदू हो या मुस्लिम हो किसी के ऊपर भी अगर हमला होता है तो तकलीफ होती है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में शांति के लिए और अल्पसंख्यको की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपील की है अच्छा लगा लेकिन और भी अच्छा लगता जब वे अपने देश में मुस्लिमों के ऊपर हमले के वक्त भी कहते कि हमला मत करो वह भी अपना ही है। वहीं शकील अहमद खान ने फिलिस्तीन को समर्थन देने की बात भी कही और कहा कि हमलोग फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं, हमेशा अच्छे और सच्चे लोगों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  NDA को अहसास हो गया है कि विपक्ष कितना ताकतवर है- RJD

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Wakf Amendment Bill Wakf Amendment Bill Wakf Amendment Bill

Wakf Amendment Bill

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, बिहार विधान...

पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने कुल 40 पदों...

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे, केंद्र सरकार ने...

पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस खास...

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...