NEET परीक्षा धांधली मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘बड़े स्तर पर हुई है धांधली’

पटना: नीट परीक्षा में गड़बड़ी का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले में अब राजनीति काफी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। सिर्फ एनटीए के अध्यक्ष को हटा देने से नहीं होगा बल्कि जिन लोगों की संलिप्तता है सब को दंड देना होगा। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें मेरिट के साथ न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहीं मोतिहारी में पुल गिरने के मामले में अखिलेश सिंह ने कहा कि जो भी ठेकेदार नियुक्त होते हैं और जो सरकार में काम कर रहे हैं उन सबकी संलिप्तता रहेगी तो इस तरह से पुल गिरता ही रहेगा। इस मामले में भी दोषी लोगों के ऊपर सरकार को कार्रवाई करनी पड़ेगी। सरकार कार्रवाई करेगी तभी इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगेगा।

यह भी पढ़ें- Tejashwi ने सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘डबल इंजन की सरकार में…’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NEET NEET NEET

NEET

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...