Jharkhand Congress Politics: नई प्रदेश कमेटी के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज, दो मंत्रियों पर संकट?

 झारखंड कांग्रेस में नई प्रदेश कमेटी बनने के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज। कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों के बदलने की चर्चा।


Jharkhand Congress Politics रांची: झारखंड कांग्रेस में नई प्रदेश कमेटी के गठन के बाद अब पार्टी कोटे के मंत्रियों में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गयी हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि संगठनात्मक बदलाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व राज्य सरकार में अपनी भूमिका और पकड़ मजबूत करना चाहता है। इसी के तहत कांग्रेस कोटे से शामिल मंत्रियों के कामकाज और राजनीतिक सक्रियता की समीक्षा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों और समीकरणों पर विचार कर रही है। हालांकि फिलहाल पार्टी का मुख्य फोकस राज्यसभा चुनाव पर है।

Jharkhand Congress Politics: कांग्रेस सरकार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस झारखंड की गठबंधन सरकार में अपनी राजनीतिक ताकत और प्रभाव को और मजबूत करना चाहती है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी K. Raju पहले ही राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हिस्सेदारी की इच्छा जता चुके हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में बदलाव के बाद अब सरकार स्तर पर भी बदलाव की रणनीति बनायी जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व यह आकलन कर रहा है कि चुनावी दृष्टि से किन नेताओं को आगे लाया जाये और किन चेहरों में बदलाव किया जाये।


Key Highlights:

  • नई प्रदेश कमेटी के बाद कांग्रेस में फेरबदल की चर्चा तेज

  • कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों के बदलने की अटकलें

  • पार्टी राज्यसभा चुनाव में हिस्सेदारी चाहती है

  • पांच विधायकों ने मंत्रियों की कार्यशैली की शिकायत की थी

  • संगठन और सरकार दोनों स्तर पर नए समीकरण बनाने की तैयारी


Jharkhand Congress Politics: कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों के बदलने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से वर्तमान में चार मंत्री शामिल हैं। इनमें से दो मंत्रियों को बदले जाने की संभावना जतायी जा रही है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी संभावित फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि फिलहाल संगठन को मजबूत करना और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके बावजूद अंदरखाने चल रही बैठकों और चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू से जब मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह की कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

Jharkhand Congress Politics: पांच विधायकों ने आलाकमान से की थी शिकायत

इसी साल जनवरी में कांग्रेस के पांच विधायकों के एक समूह ने पार्टी आलाकमान से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली और कामकाज को लेकर शिकायत की थी।

विधायक दल के उपनेता Rajesh Kachhap के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा था। वहां उन्होंने Mallikarjun Kharge, K. C. Venugopal और के राजू से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

विधायकों ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें लगातार तेज होती गयीं।

Highlights

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद के 5 बालू घाट मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के पांच बालू घाटों के मामले में गॉडफैम कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को अनुपातिक बोली...

Padma Bhushan: से सम्मानित होंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, आदिवासी अधिकारों...

झारखंड आंदोलन के महानायक स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में अलंकरण करेंगी।Padma Bhushan...

CBSE Revaluation Success Story: री-चेकिंग ने बनाया नेशनल टॉपर, अवनी को...

सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्युएशन में डीपीएस रांची की अवनी केजरीवाल और डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा ने नेशनल टॉपर बनकर नई मिसाल पेश की।CBSE...