Congress ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘कथनी और करनी में फर्क मिटाएं’

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है और आए दिन राज्य के हर हिस्से में अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार Congress के प्रवक्ता आनंद माधव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर हमला बोला। आनंद माधव ने बयान में कहा कि लगता है बिहार में सब कुछ थम गया है सिवाय अपराध और भ्रष्टाचार के।

उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले दो से तीन दिनों का अख़बार पढ़ेंगे तो आपको हेडलाइन पढ़ कर समझ आ जाएगा कि यहां क्या चल रहा है। कानून का राज स्थापित करने वाले आज अपराधियों के आगे नतमस्तक हैं। उन्होंने उदहारणस्वरुप कुछ हेडलाइन भी बताया और कहा कि ये घटनाएं पिछले दो तीन दिनों की है। घटनाएं लगातार घट रही है।

अख़बार के लगभग हर पन्ने पर आपको चोरी छिनतई से लेकर हत्या और बलात्कार जैसी अपराध की घटनाएं नजर आएंगी। आज राज्य में कोई भी आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जंगलराज का चालीसा पढ़ने वाले आज महाजंगलराज स्थापित कर चुके हैं। हर तरफ हर जगह अराजकता का माहौल है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं पर साहब भारत सरकार के गृह मंत्रालय के गलियारे में चक्कर लगते हुए नजर आते हैं। जनता समझ रही है कि प्रशासन अपराध नियंत्रण के प्रति कितना गंभीर है। ये लोग केवल खोखले आश्वासन, खोखली दलीलें देते हैं लेकिन बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर अपराधियों का तांडव जारी है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री लोगों के पैर पकड़ने में लगे हैं और उनके मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

आनंद माधव ने मुख्यमंत्री से अपील की कि अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण राज्य की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। सिर्फ बयानबाजी से नहीं होगा। नीतीश कुमार को अपराध के प्रति जीरो टोलेरेंस दिखाना चाहिए। कथनी और करनी में जो फर्क है नीतीश कुमार उसे हटा कर बिहार को अपराध मुक्त बनाएं।

यह भी पढ़ें-  Deputy CM सम्राट चौधरी का दावा, बिहार में अपराध करने वाले नहीं बचेंगे

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Related Articles

Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | Congress Rally | CM Hemant Soren | 22Scope
17:45
Video thumbnail
Akshaya Tritiya : पटना में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव क्या? इस दिन क्यों सोना खरीदने का इतना महत्व!
09:41
Video thumbnail
Jharkhand Electricity Rate : जोर का झटका हाय धीरे से लगा, कैसे रुलाएगी बिजली | News 22Scope |
04:48
Video thumbnail
CM Hemant Soren स्पेन और स्विडन के दौरे से वापस लौटे, बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कसा तंज
02:20
Video thumbnail
विदेश से लौटे CM हेमंत सोरेन आते ही क्या होगा पहला।काम, कितने निवेशक पहुंचेंगे झारखंड | 22Scope
05:31
Video thumbnail
मोदी कैबिनेट के जातीय गणना के फैसले पर कांग्रेस में खुशी, रैली में भी कुछ होगा खास | News 22Scope |
06:11
Video thumbnail
कहीं खुद बीमार न हो जाए रिम्स, मंत्री इरफान अंसारी और रिम्स निदेशक फिर आमने सामने | RIMS | 22Scope
05:28
Video thumbnail
अक्षय तृतीया पर चमका सोने का बाजार, देखिए दुकानदार और ग्राहक ने क्या कहा! Jharkhand | 22Scope
05:50
Video thumbnail
जल्द पूरा होगा सीरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण, विरोध का कैसे निकलेगा हल | News 22Scope | Ranchi News
05:17
Video thumbnail
ICSE Results 2025 : जमशेदपुर की सांभवी ने कैसे रचा इतिहास, ICSE में 100% अंक पाकर बनीं नेशनल टॉपर
03:16
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -