उत्तर प्रदेश में NCP करेगी पार्टी का विस्तार, बैठक में नेताओं ने कहा…

420
NCP
उत्तर प्रदेश में NCP करेगी पार्टी का विस्तार, बैठक में नेताओं ने कहा...
Advertisment

लखनऊ: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में एक कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने की। बैठक में राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। NCP NCP NCP NCP 

Advertisment

इस मौके पर ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। यह नियुक्तियाँ उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं। प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि मैं पार्टी के लिए जी-जान से काम करूंगी और महिला कार्यकर्ताओं को भी आगे लाऊंगी। राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अब विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर फोकस करना है। समय कम है और जिम्मेदारी बड़ी।

प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी चुनावी ज़मीनी तैयारियों में जुट जाएं, यही वक्त है जनता से सीधे जुड़ने का। बैठक में पार्टी की भविष्य की नीतियों, युवाओं की भागीदारी और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही, सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ये बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से मील का पत्थर मानी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

Advertisement