Advertisment

Congress ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘कथनी और करनी में फर्क मिटाएं’

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है और आए दिन राज्य के हर हिस्से में अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार Congress के प्रवक्ता आनंद माधव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर हमला बोला। आनंद माधव ने बयान में कहा कि लगता है बिहार में सब कुछ थम गया है सिवाय अपराध और भ्रष्टाचार के।

उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले दो से तीन दिनों का अख़बार पढ़ेंगे तो आपको हेडलाइन पढ़ कर समझ आ जाएगा कि यहां क्या चल रहा है। कानून का राज स्थापित करने वाले आज अपराधियों के आगे नतमस्तक हैं। उन्होंने उदहारणस्वरुप कुछ हेडलाइन भी बताया और कहा कि ये घटनाएं पिछले दो तीन दिनों की है। घटनाएं लगातार घट रही है।

अख़बार के लगभग हर पन्ने पर आपको चोरी छिनतई से लेकर हत्या और बलात्कार जैसी अपराध की घटनाएं नजर आएंगी। आज राज्य में कोई भी आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जंगलराज का चालीसा पढ़ने वाले आज महाजंगलराज स्थापित कर चुके हैं। हर तरफ हर जगह अराजकता का माहौल है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं पर साहब भारत सरकार के गृह मंत्रालय के गलियारे में चक्कर लगते हुए नजर आते हैं। जनता समझ रही है कि प्रशासन अपराध नियंत्रण के प्रति कितना गंभीर है। ये लोग केवल खोखले आश्वासन, खोखली दलीलें देते हैं लेकिन बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर अपराधियों का तांडव जारी है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री लोगों के पैर पकड़ने में लगे हैं और उनके मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

आनंद माधव ने मुख्यमंत्री से अपील की कि अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण राज्य की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। सिर्फ बयानबाजी से नहीं होगा। नीतीश कुमार को अपराध के प्रति जीरो टोलेरेंस दिखाना चाहिए। कथनी और करनी में जो फर्क है नीतीश कुमार उसे हटा कर बिहार को अपराध मुक्त बनाएं।

यह भी पढ़ें-  Deputy CM सम्राट चौधरी का दावा, बिहार में अपराध करने वाले नहीं बचेंगे

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...