दीपिका पांडे सिंह को लोकसभा का टिकट मिलने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, आलाकमान से कर दी ये मांग

गोड्डा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपिका पांडे सिंह को लोकसभा का टिकट मिलने पर विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी को अपने निर्णय पर पुनः विचार करने की जरूरत है। यहां प्रदीप यादव को टिकट मिलना चाहिए। उनका कहना है कि अगर प्रदीप यादव को टिकट नहीं मिलता है तो कार्यकर्ता पूरे जोर से कांग्रेस पार्टी का विरोध करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के साथ राजेश ठाकुर मुरादाबाद के नारे भी लगाये गये।

दीपिका पांडे सिंह का विरोध

विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी भावना है। हम लोग कार्यकर्ताओं का कद्र करते हैं। कार्यकर्ता को तकलीफ है। इन लोगों की भावनाओं को लेकर मैं एक जिला अध्यक्ष होने के नाते इस बात को आलाकमान को पहुंचाने का काम करूंगा और आलाकमान को यहां की बातों से अवगत कराऊंगा।

वास्तु विहार एड 22 22Scope News

वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को लोकसभा का टिकट मिलने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने षड्यंत्र रचकर टिकट को खरीदा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा उसके कहने पर टिकट बेचा गया है।

उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार को कोई नहीं जानता है। वैसे उम्मीदवार को टिकट देने का प्रयास किया गया है। हम लोग पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से दीपिका सिंह को टिकट मिलने का विरोध करते हैं। इस पर आलाकमान पुनर्विचार करें।

 गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates